Cheapest e scooter: मात्र 45 हजार में आ रहा सस्ता ई स्कूटर, 25 पैसे में 1 किलोमीटर का सफर होगा पूरा
Cheapest Electric Scooter - इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बजट ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। Hero Vida का Vida VX2 Go करीब 45 हजार रुपये की कीमत में पेश किया गया है। बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के चलते इसकी रनिंग कॉस्ट बेहद कम है, जिससे सिर्फ 25 पैसे में 1 किलोमीटर तक का सफर पूरा किया जा सकता है...और अधिक जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Cheapest Electric Scooter) भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां इन्हें ज्यादा किफायती बनाने के लिए नए मॉडल उतार रही हैं। इसी कड़ी में Hero Vida का Vida VX2 Go बाजार में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹44,990 (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
खास बात यह है कि बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल (Battery-as-a-Service) के जरिए इसकी कीमत और भी कम हो जाती है, जिससे बजट यूज़र्स के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आसान हो जाती है।
बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल से कीमत हुई और भी कम-
Hero Vida के Vida VX2 Go में 2.2kWh की बैटरी दी गई है, लेकिन इसे खरीदने की बजाय सब्सक्रिप्शन पर लिया जा सकता है। इस विकल्प में स्कूटर की शुरुआती कीमत कम हो जाती है और बैटरी का खर्च अलग से सब्सक्रिप्शन (subscription)के जरिए मैनेज किया जाता है। यही वजह है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 50 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हो पा रहा है।
रनिंग कॉस्ट बेहद कम, जेब पर हल्का पड़ेगा खर्च-
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) का सबसे बड़ा फायदा उनकी बेहद कम रनिंग कॉस्ट है। औसतन ये स्कूटर 1 रुपये में करीब 4 किलोमीटर तक चल सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, 3kWh बैटरी को चार्ज करने में लगभग ₹24 का खर्च आता है, जिससे करीब 100 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है।
दूसरे ऑपशन भी मौजूद -
Vida VX2 Go के अलावा TVS Motor Company ने Orbiter को ₹49,999 की कीमत पर पेश किया है, जिसमें 1.8kWh की बैटरी मिलती है। वहीं Ather Energy ने Rizta को ₹75,999 और Ather 450 को ₹84,341 में लॉन्च किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी कीमतें सिर्फ स्कूटर की बॉडी के लिए हैं, जबकि बैटरी का खर्च सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत अलग से देना होगा।
क्यों है ये खास-
Hero Vida का Vida VX2 Go उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं। किफायती कीमत, बैटरी सब्सक्रिप्शन का विकल्प और बेहद कम रनिंग कॉस्ट इसे एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत और व्यावहारिक चॉइस बनाते हैं।
