EV Scooters : इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का है मन तो जान लें 5 बेहतरीन स्कूर्ट्स के बारे में, 8 साल की है गारंटी
HR Breaking News (EV Scooters Update) इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाह रहे हैं तो भरोसेमंद स्कूटर को ही प्राथमिकता दें। इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। बहुत सारे मॉडल इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। चलिए जानते हैं-
Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर है काफी खास
अगर आप भी OLA का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो S1 सीरीज के स्कूटरों में आप विपकल्प तलाश सकते हैं। इसमें एस1एक्स, एस1 एयर, एस1 प्रो और एस1 स्पोर्ट शामिल हैं। इस स्कूटर की वारंटी 3 साल या 40,000 किलोमीटर है। इस स्कूटर में उपभोक्ता एक्सटेंडेड वारंटी 8 साल या 1.25 लाख किलोमीटर तक विस्तार कर सकता है।
एथर के स्कूटर भी हैं दमदार
आप एथर (Ather Energy) के स्कूटर्स भी खरीद सकते हैं। एथर एनर्जी 450 रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर भी वारंटी मिलती है। इसमें आपको 3 साल या 30,000 किलोमीटर की मानक वारंटी मिलेगी। वहीं, 8 साल या 80,000 किलोमीटर तक आप वारंटी को बढ़ाकर ऑपश्न ले सकते हैं। बैटरी की स्थिति 70 प्रतिशत से कम होने पर बैटरी बदलने की सुविधा भी शामिल है।
रिज्ता फैमिली स्कूटर
एथर एनर्जी (Ather Energy) में रिज्ता फैमिली स्कूटर भी लॉन्च हुआ है। इसमें कंपनी बैटरी पैक पर 8 साल या 80,000 किलोमीटर की वारंटी स्टैंडर्ड के तौर पर दे रही है। इस स्कूटर के फीचर्स भी काफी शानदार हैं।
आईक्यूबे सीरीज के स्कूटर्स भी हैं खास
आप आईक्यूबे (iQube) सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी खरीद सकते हैं। यह भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कैटेगरी में एक लोकप्रिय ऑप्शन है। इस स्कूरटर पर कंपनी 3 साल या 50,000 किमी की वारंटी देती है। वहीं, बैटरी के लिए 5 साल या 70,000 किमी तक एक्सटेंड भी किया जा सकता है।
सिंपल वन भी है खास
आप ऑटो सेक्टर में सिंपल वन स्कूटर (Simple One Scooter) का भी नाम खूब सुनेंगे। इन स्कूटर्स पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी दी जाती है। सिंपल एनर्जी ग्राहकों को 5 साल या 50,000 किलोमीटर या 8 साल और 80,000 किलोमीटर की एक्टेंडेट गारंटी दे सकता है।
