home page

Mahindra की इस कार पर मिल रहा 4.45 लाख रुपये का डिस्काउंट, अभी खरीदने का बेहतरीन मौका

Mahindra Cars :महिंद्रा कंपनी द्वारा वर्ष 2025 के इस आखिरी महीने में अपनी कई पॉपुलर एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। अब इस महीने Mahindra की एक धांसू एसयूवी पर 4.45 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी कोई एसयूवी (Mahindra Cars Updates) खरीदना चाहते हैं तो अभी आपके पास महिन्द्रा की एक धांसू एसयूवी खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में।

 | 
Mahindra की इस कार  पर मिल रहा 4.45 लाख रुपये का डिस्काउंट, अभी खरीदने का बेहतरीन मौका

HR Breaking News (Mahindra Cars) अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा की कई SUV पर लाखों रुपये की छूट दी जा रही है, लेकिन ये छूट सिर्फ कुछ समय तक ही सीमित है। आप सीमित समय में ये एसयूवी (Mahindra SUV)  खरीद लाखों रुपये का डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं ककि महिन्द्रा की किन एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

 

 

किस एसयूवी पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
 

 महिंद्रा की एसयूवी (mahindra XUV 400 discount offer) पर छूट केवल 31 दिसंबर तक दी जा रही है। महिंद्रा द्वारा यह डिस्काउंट साल के आखिर में इसलिए किया जा रहा है, ताकि स्टॉक क्लियर हो सकें। महिन्द्रा की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा XUV400 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से इस समय पूरे 4.45 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।।

जानिए क्या है महिंद्रा XUV 400 की कीमत
 

कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV400 की शुरुआती कीमत (Mahindra XUV400 Price) 15.49 लाख रुपये के आस-पास है। अगर आप दिल्ली में महिंद्रा XUV400 के बेस वेरिएंट की खरीददारी करते हैं तो इस एसयूवी की कीमत 16.71 लाख रुपये के आस-पास बनती है। आप साल 2025 के आखिरी महीने यानी दिसंबर के महीने में इसे खरीद लाखों की बचत कर सकते हैं।


 

डिस्काउंट में ये ऑफर्स होंगे शामिल 
 

बता दें कि इस एसयूवी (Mahindra XUV400 Discount) पर जो 4.45 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। उस डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स, शामिल है। इसके साथ ही  कॉरपोरेट ऑफर्स और इंश्योरेंस से जुड़े फीचर्स का भी ग्राहकों को लाभ मिलेगा। हालांकि कार के मॉडल, वेरिएंट, क्षेत्र और डीलरशिप के मुताबिक ऑफर्स अलग हो सकते हैं। 

इन कारों पर भी मिल रही बंपर छूट 
 

कंपनी की ओर से सिर्फ महिंद्रा XUV 400 (Features of Mahindra XUV 400) पर ही सिर्फ डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। बल्कि अन्य मॉडल्स पर भी बंपर ऑफर्स पेश किए गए हैं। इस महीने महिंद्रा कंपनी की ओर से XUV 3XO पर 1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.40 लाख रुपये, महिंद्रा स्कॉर्पियो N (Mahindra Scorpio N Discount)  पर 85,600 रुपये, महिंद्रा थार रॉक्स पर 1.20 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही महिंद्रा XUV 700 पर 1.55 लाख रुपये पर डिस्काउंट ऑफर्स पेश किया जा रहा है।