home page

Mahindra Thar Roxx : 2 लाख देकर शोरूम से घर ले आएं महिंद्रा थार रॉक्स, जानिये महीने की कितनी भरनी होगी EMI

Mahindra Thar Roxx : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा कंपनी बीते कई सालों से देश भर के लोगों के दिलों पर राज कर रही है। इस कंपनी की गाड़ी थार रॉक्स को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है। अगर आप भी 2 लाख देकर महिंद्रा थार रॉक्स को घर लाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं महीने की कितनी भरनी होगी EMI...
 | 
Mahindra Thar Roxx : 2 लाख देकर शोरूम से घर ले आएं महिंद्रा थार रॉक्स, जानिये महीने की कितनी भरनी होगी EMI

HR Breaking News : (Mahindra Thar Roxx) महिंद्रा थार एक शानदार ऑफ-रोडिंग SUV मानी जाती है, जो युवाओं के बीच काफी फेमस है। महिंद्रा कंपनी की थार रॉक्स खरीदना कई लोगो का सपना बन गया है। बीतें कुछ ही दिन पहले इस गाड़ी ने भारतीय कार बाजार मे दस्तक दी है। यह 5 डोर थार काफी पावरफुल और आकर्षक है।


अगर आप भी महिंद्रा थार Roxx खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट कम होने के चलते इसे नहीं खरीद पा रहे हैं तो यहां हम आपको थार के फाइनेंस प्लान (Thar Finance Plans) के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि कितनी सैलरी होने पर आपको ये ऑफ-रोडिंग एसयूवी (Off-roading SUV) खरीदनी चाहिए। 

इतनी देनी होगी  डाउन पेमेंट और इतनी होगी EMI


दिल्ली में महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx Rate) के बेस वेरिएंट MX 1 रियर व्हील ड्राइव (पेट्रोल) मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 15 लाख 40 हजार रुपये है। अगर आप इस SUV को खरीदने के लिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की राशि आपको लोन के रूप में लेनी होगी। 

महिंद्रा थार रॉक्स की माइलेज


उदाहरण के तौर पर आप अगर आप 9 फीसदी ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी हर महीने EMI लगभग 28 हजार रुपये देनी होगी। इसके अलावा महिंद्रा थार रॉक्स लगभग 15 Kmpl का माइलेज देती है, जिससे आपको ईंधन पर भी खर्च करना होगा। यह खर्च आपकी कुल लागत को बढ़ा सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है। 


अगर आप महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx Price) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी सैलरी इसके लिए कम से कम 50 से 60 हजार रुपये तक तो होनी ही चाहिए। 

महिंद्रा थार Roxx का डिजाइन और फीचर्स


Mahindra Thar Roxx 5-डोर में दो पावरफुल इंजन (Features of Mahindra Thar Roxx) मिलते हैं, जिसमें 2।0-लीटर 4-सिलेंडर एमस्टालियन टर्बो पेट्रोल इंजन और 2-लीटर 4-सिलेंडर एमहॉक डीजल इंजन शामिल हैं। इसके साथ ही, इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है।


नई महिंद्रा थार Roxx 5-डोर SUV को विभिन्न आकर्षक (Design of Mahindra Thar Roxx) रंगों में पेश किया गया है, जैसे टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट, फॉरेस्ट ग्रीन, और नेबुला ब्लू। यह 3-दरवाजे वाले 'थार' की तुलना में थोड़ी लंबी है और इसमें 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं।
 

News Hub