Mahindra Thar Roxx : 50 से 60 हजार कमाई वाले बड़े आराम से खरीद सकते हैं महिंद्रा थार रॉक्स, जानिये महीने की कितनी बनेगी EMI

HR Breaking News : (Mahindra Thar Roxx) महिंद्रा कंपनी की गाड़ी थार बीते कई दिनों से लोगों का दिल जीत रही है। अपनी फाइव डोर थार लॉन्च की थी जो पहले से ज्यादा पावरफुल है। महिंद्रा थार रॉक्स का लुक भी काफी जहरी है। इस गाड़ी को खरीदना आजकल के युवाओं का सपना बन गया है। अगर आप भी महिंद्रा थार रॉक्स फाइव डोर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इसके फाइनेंस प्लान के बारे में विस्तार से।
डाउन पेमेंट के हिसाब से इतनी होगी EMI
दिल्ली में Mahindra Thar Roxx के बेस वेरिएंट MX 1 रियर व्हील ड्राइव (पेट्रोल) मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 15 लाख 40 हजार रुपये है। अगर आप इस SUV को खरीदने के लिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट (Mahindra Thar Roxx Price) करते हैं, तो बाकी की राशि आपको लोन के रूप में लेनी होगी।
उदाहरण के तौर पर देखे तो अगर आप 9 % ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी हर महीने EMI लगभग 28 हजार रुपये देनी होगी। इसके अलावा महिंद्रा थार Roxx लगभग 15 Kmpl का माइलेज देती है, जिससे आपको ईंधन पर भी खर्च करना होगा। यह खर्च आपकी कुल लागत को बढ़ा सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है।
अगर आप Mahindra Thar Roxx खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी सैलरी इसके लिए कम से कम 50 से 60 हजार रुपये तक तो होनी ही चाहिए।
Mahindra Thar Roxx का डिजाइन और फीचर्स
महिंद्रा की इस 5-Door गाड़ी में दो पावरफुल इंजन (Mahindra Thar Roxx features) मिलते हैं, जिसमें 2.0-लीटर 4-सिलेंडर एमस्टालियन टर्बो पेट्रोल इंजन और 2-लीटर 4-सिलेंडर एमहॉक डीजल इंजन शामिल हैं। इसके साथ ही, इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है।
नई महिंद्रा थार Roxx 5-डोर SUV को कई आकर्षक रंगों में पेश किया गया है, जैसे टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट, फॉरेस्ट ग्रीन, और नेबुला ब्लू। यह 3-दरवाजे वाले 'थार' की तुलना में थोड़ी लंबी है और इसमें 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह कार आजकल के युवाओं की पहली पसंद बन गई है।