nothing phone 4a 4a pro : नथिंग ने दो नए और दमदार स्मार्टफोन को लॉन्च, जानें दोनों के फीचर्स
HR Breaking News (nothing phone Launch date) नथिंग ने अब एक बार फिर से स्मार्टफोन बाजार में धमाल मचा दिया है। बता दें कि कंपनी ने दो और नए और बेहतरीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इन फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स (Best Feature phone) मिलने वाले हैं वो भी काफी कम कीमत में। इसके अलावा दोनों फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम होगा। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं नथिंग के इस शानदार फोन के बारे में पूरी जानकारी।
ऐसा होगा फोन का डिजाइन
नथिंग फोन (4a) : इसमें कंपनी की पहचान बन चुकी है। इस फोन में आपको ट्रांसपेरेंट (Nothing Phone 4a) बैक डिजाइन दिया गया है। इसमें फोन के अंदर के कंपोनेंट्स की हल्की झलक दिखाई दे रही है।
नथिंग फोन (4a) प्रो : इस बार प्रो मॉडल के साथ कंपनी ने कुछ नया भी कर दिया है। इसमें मेटल यूनिबॉडी डिजाइन (Nothing Phone 4a Pro) और फ्लैट सरफेस को शामिल किया गया है। सिर्फ 7.95mm की मोटाई के साथ यह फोन हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम अहसास हो रहा है।
दोनों फोनों में मिलेगी Glyph लाइटिंग
नथिंग फोन (4a) : इसमें बेसिक Glyph Bar सिस्टम देखने को मिल जाएगा। जोकि कॉल और नोटिफिकेशन आने पर लाइट के पैटर्न को शो कर रहा है।
नथिंग फोन (4a) प्रो : नथिंग फोन (4a) प्रो में आपको एडवांस Glyph Matrix सिस्टम (Nothing Phone 4a Price) देखने को मिल जाएगा। ये फोन के पीछे ज्यादा बड़ा हिस्सा कवर करता है और इसके नोटिफिकेशन पैटर्न कहीं ज्यादा ब्राइट और एडवांस हैं।
फोटोग्राफी के लिए भी मिलेंगे शानदार फीचर्स
नथिंग फोन (4a) प्रो : फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये एक बेहतर विकल्प है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी LYT700C मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल जूम) है। ये फोन 140x डिजिटल जूम (Nothing Phone 4a Feature) तक सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नथिंग फोन (4a): साथ ही इसमें आपको 50MP का प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस मिल जाएगा। हालांकि ये सिर्फ 70x डिजिटल जूम तक ही सीमित है। इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा प्रो मॉडल के मुकाबले थोड़ा साधारण है।
डिस्प्ले के फीचर्स
नथिंग फोन (4a) प्रो में थोड़ी बड़ी 6.83-इंच की एमोलेड डिस्प्ले (1.5K रेजॉल्यूशन) दी गई है। साथ ही में स्मूथनेस (Nothing Phone 4a Price) के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और धूप में भी स्क्रीन साफ देखने के लिए 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर की गई है।
नथिंग फोन (4a) में आपको 6.78-इंच की एमोलेड डिस्प्ले (Nothing Phone 4a Disply) दिया गया है। जोकि 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट मिल जाता है।
स्पीड और पावर की जानकारी
गेमिंग और हैवी एप्स चलाने के मामले में प्रो मॉडल एक कदम आगे है। नथिंग फोन (4a) प्रो में ज्यादा ताकतवर स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर ऑफर किया गया है। नथिंग फोन (4a) में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट मिल जाता है। जोकि रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
सबसे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि इन दोनों ही मामलों में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही फोन्स में आपको 5400mAh की बड़ी बैटरी (Nothing Phone 4a Battery) दी गई है। जो 50W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों एंड्रॉयड 16 पर आधारित नए नथिंग ओएस 4.1 पर चलते हैं।
ये फोन लेना होगा बेस्ट
आपको नथिंग फोन (4a) प्रो लेना चाहिए अगर आप एक प्रीमियम दिखने वाला फोन है। बेहतरीन कैमरा (140x जूम), अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले (144Hz) और गेमिंग के लिए तगड़ा प्रोसेसर आपकी पहली पसंद बनकर सामने आ सकता है।
आपको नथिंग फोन (4a) (₹31,999) लेना चाहिए अगर आप कम कीमत में नथिंग (Nothing Phone 4a Price) का आइकॉनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन, बढ़िया बैटरी लाइफ और अच्छा-खासा डेली परफॉर्मेंस की चाह रख रहे हैं। ये एक परफेक्ट वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनकर सामने आ सकता है।
