home page

Creta, Grand Vitara जैसी SUV को छोड़ लोग खरीद रहे ये गाड़ी, बन गई नंबर 1

देश में SUV की मार्किट बढ़ती जा रही है और आज मार्किट में SUV के ढेरो ऑप्शन मिल जायेंगे | हाल ही में पेश हुई सेल रिपोर्ट के मुताबिक इस साल लोगों ने Creta, Grand Vitara जैसी गाड़ियों को छोड़ कर इस दमदार SUV को खरीदा है और इसे देश की नंबर 1 SUV बना दिया है | आइये जानते हैं इस गाडी के बारे में 
 | 

HR Breaking News, New Delhi : पिछले महीने यानी जनवरी, 2024 में हुई कार बिक्री का आंकड़ा रिलीज हो गया है। एक ओर मारुति सुजुकी बलेनो पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। जबकि SUV सेगमेंट में टाटा पंच सबको पछाड़कर नंबर–1 बन गई। वहीं, अगर मिड–साइज एसयूवी की बात करें तो यहां महिंद्रा की स्कार्पियो ने कब्जा जमाया है। महिंद्रा स्कार्पियो (Mahindra Scorpio) ने पिछले महीने सालाना आधार पर 64 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 14,293 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि यही आंकड़ा पिछले साल जनवरी महीने में सिर्फ 8,715 यूनिट था। आइए जानते हैं पिछले महीने हुई मिड–साइज एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।

Skoda ने किया एलान, इस बड़े इवेंट में लॉन्च हो सकती है नई EV और SUV


मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) का जलवा बरकरार
मिड–साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में दूसरे नंबर पर पिछले महीने भारत में सबसे अधिक कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा रही। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने पिछले महीने सालाना आधार पर 55 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 13,438 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि पिछले साल जनवरी महीने में कार बिक्री का यह आंकड़ा सिर्फ 8,662 यूनिट था। जबकि तीसरे नंबर पर मिड–साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में हुंडई की मोस्ट पॉपुलर क्रेटा रही। हालांकि, पिछले महीने क्रेटा की बिक्री में साल में आधार पर गिरावट दर्ज की गई।

करीब 40 पर्सेंट घट गई किया सेल्टोस (seltos) की बिक्री

Skoda ने किया एलान, इस बड़े इवेंट में लॉन्च हो सकती है नई EV और SUV


बता दें कि हुंडई क्रेटा ने पिछले महीने सालाना आधार पर 12 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 13,212 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि यही आंकड़ा पिछले साल जनवरी महीने में 15,037 यूनिट थी। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में सालाना आधार पर 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ महिंद्रा XUV700 रही। महिंद्रा XUV700 में पिछले महीने 7,206 यूनिट की बिक्री दर्ज की। जबकि यही आंकड़ा पिछले साल सिर्फ 5,787 यूनिट था। बिक्री की इस लिस्ट में सालाना आधार पर 39 पर्सेंट की गिरावट के साथ 6,391 यूनिट कार बेचकर किया सेल्टोस रही। 


इतनी है महिंद्र स्कॉर्पियो (mahindra scorpio) की कीमत
दूसरी ओर अगर महिंद्रा स्कार्पियो के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल का इंजन मिलता है। इसमें लगा पहला इंजन 198bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसमें लगा दूसरा इंजन 173bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि भारतीय बाजार में इस थ्री-लाइन एसयूवी की कीमतें 13.60 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 24.54 लाख रुपये तक जाती है। यह सभी कीमतें, एक्स-शोरूम की हैं।