जल्द लॉन्च होगा Samsung का फोल्डेबल 5G फोन, फीचर्स भी होंगे एकदम दमदार
HR Breaking News (Samsung phone) अगर आप भी हाल-फिलहाल में सैमसंग का कोई मॉडल लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। अब जल्द ही सैमसंग कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट (foldable smartphone segment) में तहलका मचाने वाली है और एक नया फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन में कई धांसू फीचर्स मिल सकते हैं।
कैसा होगा नए फोल्डेबल फोन का डिस्प्ले
बताया जा रहा है कि सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन (Samsung foldable phones) में बड़ा डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung के इस नए फोल्डेबल फोन में 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले देखने मिलने की संभावना है। बता दें कि इस फोन का यह साइज कंपनी के मौजूदा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन जितना हो सकता है।
जानिए क्या है फोन की खासियत
कहा जा रहा है कि फोन की सबसे बड़ी खासियत (foldable phones Feature) इसकी अलग आस्पेक्ट रेशियो है। इसके साथ ही ये डिवाइस चौड़े डिजाइन में आ सकता है। हालांकि ये पहले के मुकाबले थोड़ा छोटा हो सकता है। सैमसंग का यह फोन अनफोल्ड होने पर स्क्रीन तकरीबन 4:3 टैबलेट-स्टाइल लेआउट पेश कर सकती है। ऐसा डिजाइन टाइपिंग और मैसेजिंग को बेहद आसान बना देगा और ये वीडियो देखने जैसे कामों में भी आरामदायक बन सकता है।
कैसा होगा फोल्डेबल फोन का परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस (foldable phones Performance) की बात करें तो सैमसंग का ये डिवाइस काफी पावरफुल होने की संभावना है। ये स्मार्टफोन Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। यानी की डिवाइस की परफॉर्मेंस आने वाले Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के जैसे ही हो सकती है। साथ ही फोन में ड्यूल-सेल बैटरी ऑप्शन (Dual-cell battery option) मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है।
