home page

Xiaomi 17 Ultra पर मिलेगा 10,000 रुपए का डिस्काउंट, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Xiaomi 17 Ultra : देश की टेक बाजार कंपनियां भारतीय बाजारों में नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है। अब इसी बीच शाओमी कंपनी के फ्लैगशिप सेगमेंट के फोन पर बंपर डिस्काउंट पेश कर रही हैं। Xiaomi के ये दोनो मॉडल ही सेल के मौजूद है और इन फोन  (Xiaomi 17 Ultra ) में दमदार कैमरा के साथ कई धांसू  फीचर्स मिलने वाले हैं। खबर में जानिए फोन के बारे में -
 | 
Xiaomi 17 Ultra पर मिलेगा 10,000 रुपए का डिस्काउंट, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

HR Breaking News (Xiaomi 17 series) अभी कुछ समय पहले ही शाओमी कंपनी की ओर से Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च (Xiaomi 17 Ultra  Launch) किया था और अब ये दोनो फोन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है और साथ ही इन फोन पर 10,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी इस डिस्काउंट का फायदा लेना चाहते हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं  कि आपको किस तरह से इस मॉडल पर 10 हजार रुपए का फायदा मिल सकता है।

शाओमी 17 Ultra पर मिल रहा डिस्काउंट 


दरअसल, आपको  बता दें कि Xiaomi 17 Series की बिक्री (Xiaomi 17 Series sale) शुरू हो गई है। अब इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को पेश किया गया था। शाओमी 17 और 17 Ultra में Leica का कैमरे दिया गया है, जिनमें से अल्ट्रा मॉडल में Leica का 1-इंच LOFIC सेंसर  लगा हुआ है। इस फोन के साथ एक लॉन्च ऑफर मिल रहा है, जिसके तहत आप 10 हजार रुपए की बचत कर सकते हैं।

 

शाओमी 17 की कीमत 


अगर कीमत (Xiaomi 17 Price in India) की बात करें तो देशभर में शाओमी 17 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए तय की गई है और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपए तय की है। अगर आप ये मॉडल लेना चाहते हैं तो आप इस मॉडल को ब्लैक, आइस ब्लू और वेंचर ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।


शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत 


शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत (Xiaomi 17 Ultra price) की बात करें तो इस हैंडसेट के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपए है। हैंडसेट दो कलर ऑप्शन (ब्लैक और व्हाइट)  में मौजूद है। दोनों ही फोन अमेजन के साथ ही Xiaomi की वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।


जानिए क्या है लॉन्च ऑफर की डिटेल 


लॉन्च ऑफर की बात करें तो इसके तहत आप शाओमी 17 अल्ट्रा (Xiaomi 17 Features) को 1,29,999 की इफेक्टिव सेल प्राइस पर खरीद सकते हैं, बता दें कि ये फोन आपको इस कीमत में SBI क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे 10,000 रुपए के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद मिलेगा। साथ ही 9 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है, हर महीने की शुरुआती ईएमआई 14,444 रुपए आएगी।Xiaomi 17 पर नेवर रन आउट ऑफर का ऐलान किया गया है, साथ ही ग्राहकों को मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड का विकल्प (Free storage upgrade option)  मिल रहा है। यानी की 512GB वेरिएंट को आप 256GB मॉडल की कीमत पर खरीद सकते हैं।