home page

Haryana और दिल्ली में होगा विकास, बनाया जाएगा 18.2 किलोमीटर लंबा ड्रेन

Haryana - हरियाणा और दिल्ली के विकास के लिए एक बड़ा ड्रेनेज प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। कहा जा रहा है कि यह स्टॉर्म वॉटर ड्रेन 18.2 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। इससे लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या दूर होगी और आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी...पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 | 
Haryana और दिल्ली में होगा विकास, बनाया जाएगा 18.2 किलोमीटर लंबा ड्रेन

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) रोहतक रोड (NH-10) पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए चल रहे ड्रेनेज प्रोजेक्ट (Drainage Project) का रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रोहतक रोड पर जलभराव को रोकने के लिए नांगलोई मेट्रो स्टेशन (Nangloi Metro Station) से हिरणकूदना ड्रेन तक लगभग 18.2 किमी लंबा स्टॉर्म वॉटर ड्रेन बनाया जा रहा है।

इसमें से 16 किमी तक ड्रेन का काम पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि बाकी 2.2 किमी का काम अगले एक-दो महीने में समाप्त कर लिया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 113.98 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोगों को जलभराव और इससे जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह (Cabinet Minister Parvesh Sahib Singh) ने बताया कि उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन (Tikri Border Metro Station) तक रोहतक रोड पर मॉनसून के दौरान लगभग 9 से 10 किमी क्षेत्र में जलभराव हो जाता था। इससे पूरे दिन ट्रैफिक जाम की समस्या रहती थी। बारिश का पानी निकालने के लिए कोई सही व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास के वेस्ट दिल्ली के लोग लंबे समय से परेशान थे।


 

ड्रेन की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी 1.2 से 2.25 मीटर तक-

उन्होंने बताया कि इस समस्या को खत्म करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल रोहतक रोड के दोनों तरफ ड्रेनेज सिस्टम बनाने का काम शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट में आरसीसी ड्रेन की चौड़ाई (Width of RCC drain) 1.2 से 2.25 मीटर रखी गई है, ताकि भारी बारिश के दौरान पानी की निकासी आसानी से हो सके। सड़क के दोनों ओर ड्रेन का निर्माण (construction of drain) किया जा रहा है।

एक और परियोजना पर चल रहा काम-

मंत्री ने बताया कि परियोजना पूरा होने के बाद नांगलोई क्षेत्र (Nangloi area) का बारिश का पानी किराड़ी सुलेमान ड्रेन के माध्यम से आसानी से बह जाएगा। इसके अलावा, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग भी 23.51 करोड़ रुपये की दूसरी परियोजना पर काम कर रहा है।

इसके तहत किराड़ी सुलेमान ड्रेन के पानी को रोहतक रोड के साथ-साथ सप्लीमेंट्री ड्रेन में डायवर्ट (Diverted to supplementary drain) करने की व्यवस्था की गई है। इससे किराड़ी एक्सटेंशन-2, वीणा एनक्लेव, जेजे कॉलोनी नंबर 2 और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।