Haryana में 34 मुख्य सड़कों का होगा सुधार, करोड़ों रुपये की योजना की तैयार
Haryana - हरियाणा में सड़क नेटवर्क को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए 34 प्रमुख सड़कों के व्यापक सुधार की योजना बनाई गई है। इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें फुटपाथों की मरम्मत, डिवाइडरों का सुधार और आधुनिक सड़क सुरक्षा उपकरण लगाने जैसे कई अहम कदम शामिल हैं, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित बनेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) मिलेनियम सिटी की यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत गुरुग्राम की 34 प्रमुख सड़कों के व्यापक सुधार की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें आधुनिक सुरक्षा उपकरण (modern safety equipment) लगाने के साथ-साथ सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा से जुड़े आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे-
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के मुताबिक, इस योजना के तहत सेक्टर-24 से सेक्टर-57 तक की प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। इन सड़कों पर फुटपाथों की मरम्मत, डिवाइडरों का सुधार और सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपकरण (necessary equipment) लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले डेढ़ महीने के भीतर आवंटन पूरा कर काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले छह महीनों में इन सड़कों की हालत में साफ और ठोस सुधार दिखाई दे।
इसके अलावा सेक्टर-3 और सेक्टर-5 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की सर्विस रोड (service road) की भी मरम्मत की जाएगी। वर्तमान में इसकी स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में इस मार्ग पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के संचालन (Operation of Old Gurugram Metro) की योजना है, जिससे सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर आवंटन के एक साल के भीतर सर्विस रोड को पूरी तरह दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
