UP की साधारण सड़क को बनाया जाएगा हाईवे, 5 फ्लाईओवर का होगा निर्माण, 4000 करोड़ रुपये होंगे खर्च
UP News : यूपी सरकार ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यहां पर साधारण सड़क को भी हाईवे में तबदील किया जाने वाला है। यहां पर अब पांच नए फ्लाईओवर का निर्माण होने वाला है। इन फ्लाईओवर (flyover in UP) के निर्माण में कुल 4000 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (UP News Update)। उत्तर प्रदेश में अब योगी सरकार ने सड़कों के दौहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश से ट्रैफिक जाम को कम करना और यातायात सुरक्षा को बढ़ाना है। अब यूपी में कई सड़कों को चौड़ा कर हाईवे (UP New Highway) में बदल जाएगा।
इससे यातायात को रफ्तार मिलेगी। वहीं, यूपी में 5 नए फ्लावर भी बनाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए 4000 करोड रुपए की लागत आएगी। जल्द ही सरकार इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेगी। चलिए जानते हैं किन-किन सड़कों को चौड़ा किया जाएगा और कहां बनेंगे नए फ्लाईओवर(UP new flyovers)।
इस रोड़ को किया जाएगा फोरलेन
ट्रैफिक लोड बढ़ने प्रयागराज-मिर्जापुर रोड (Prayagraj-Mirzapur Road) पर जाम की परेशानी को बढ़ा दिया है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए इस सड़क को हाईवे बनाने की प्लानिंग दी जा रही है। इसका प्रस्ताव भी रखा जा चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही लोगों का सफर आसान बन जाएगा।
प्रयागराज से मीरजापुर की दूरी
जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज से मीरजापुर (Prayagraj to Mirzapur Distance) की दूरी लगभग 90 किलोमीटर तक की रहने वाली है। इस सड़क का 22 किलोमीटर हिस्सा अगल-अगल जगहों पर पहले से फोरलन किया गया है। अब 58 किलोमीटर हिस्से को भी चौड़ीकरण किये जाने की प्लानिंग की जा रही है।
फोरलेन रोड की प्लानिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज-मीरजापुर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर प्रस्ताव राष्ट्रीय मार्ग खंड ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है। इस रूट के चौड़ीकरण (UP Road widening) में लगभग चार हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आने वाली है। मंत्रालय से इसे हरी झंडी मिलने का उम्मीद लगाई जा रही है।
फ्लाइओवर और एलिवेटेड ब्रिज का होगा निर्माण
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे इस रूट पर प्रयागराज में ही एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण भी किया जाने वाला है। यह नैनी सेंट्रल जेल के पास से एडीए मोड तक बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 5 किलोमीटर तक की होने वाली है। इसके साथ ही 5 फ्लाईओवर (5 New flyovers in UP) भी बनेंगे। यहां पर आरओबी का भी निर्माण किया जाने वाला है।
