home page

UP में बसाई जाएगी 5 नई टाउनशिप, 3798 हेक्टेयर पर किया जाएगा डेवलेप

Noida New City : यूपी में पिछले काफी समय से डेवलपमेंट हो रहा है। यहां पर कई नये शहरों को बसाया जा रहा है। हाल ही में योगी सरकार ने एक अपडेट जारी किया है। अब यूपी में 5 नए शहरों का निर्माण होने वाला है। इन शहरों का निर्माण 3768 हेक्टेयर भूमि पर किया जाने वाला है। इसकी वजह से यूपी में प्रगति काफी तेजी से होने वाली है। खबर में जानियें इस बारे में पूरी जानकारी। 

 | 
UP में बसाई जाएगी 5 नई टाउनशिप, 3798 हेक्टेयर पर किया जाएगा डेवलेप

HR Breaking News (Noida New City)। उत्तर प्रदेश सरकार विकास को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी परियोजनाओं की योजना को बनाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विजन में अगले दशक में 5 नए शहरों या टाउनशिप (New Township) को विकसित करने के के लिए तेजी से काम कर रही है। 


यूपी में अब पांच ओर नए शहरों (up New City Update) का निर्माण होने जा रहा है। इन नए शहरों के बनने की यूपी के लोगों को काफी लाभ होने वाला है। यूपी में इन नए शहरों के बनने की वजह से यहां की  आम जनता को काफी लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी। 

1- न्यू नोएडा

न्यू नोएडा (New Noida) 209 वर्ग किलोमीटर में फैला है। नए नोएडा में 80 गांव को शामिल किया है। वहीं बुलंदशहर में 60 और गौतम बुद्ध नगर के 20 गांव शामिल किया गया है। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे (DMIC) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मास्टर प्लान परियोजना के चार चरणों में पूरा किया जाने वाला है। जिसके 3165 हेक्टेयर क्षेत्र को पूरा करने का लक्ष्य 2027 तक का रखा गया है। हालांकि, 3798 हेक्टेयर क्षेत्र 2027 से 2032 के बीच विकसित होने वाला है।

2- इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा (Integrated Industrial Township Greater Noida) MMLH और MMTH के साथ मुख्य रूप से एक औद्योगिक क्षेत्र होने वाला है। इसमें एक आवासीय क्षेत्र को भी शामिल किया जाने वाला है। जहां पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने वाला है। इस शहर में सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

3- हेरिटेज सिटी

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में राया हेरिटेज सिटी (UP Heritage City) के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जाने वाला है। ये शहर 750 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा विकसित इस परियोजना में लक्जरी और बजट होटल (46 एकड़), यमुना वाटरफ्रंट, थीम-आधारित केंद्र (350 एकड़), पार्क, कन्वेंशन सेंटर और बहुत कुछ शामिल किया जाने वाला है।

4- टप्पल-बाजना

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIDA) द्वारा टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के रूप में यमुना एक्सप्रेस-वे से सटे टप्पल में नया शहर बसाया भी जाने वाला है। वहीं ये शहर 364 एकड़ जमीन पर फैले टप्पल-बाजना लॉजिस्टिक्स पार्क (Tappal-Bajna Logistics Park) का निर्माण तीन चरणों में तय होने वाला है। इस शहर को बनाने में कुल लागत 1,040 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

5- न्यू आगरा

न्यू आगरा (New Agra) का विकास एत्मादपुर तहसील में किया जाने वाला है। इसके लिए 60 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आगरा की ऐतिहासिक धरोहर को बनाए रखना है। वहीं, आधुनिक सुविधाओं का निर्माण करना है। ये शहर 105,000 हेक्टेयर भूमि में फैला रहने वाला है। यह प्रोजेक्ट चार प्रमुख क्षेत्रों उद्योग, पर्यावरण, विरासत और परिवहन पर फोकस करने वाला है।