home page

7th pay commission retirement age : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ौतरी होगी या नहीं, सरकार ने दिया जवाब

7th pay commission retirement age hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से समय समय पर कई फैसले लिए जाते हैं। कर्मचारियों के हित में सरकार निरंतर नई पॉलिसी डेवलोप करती रहती है। कुछ समय पहले ही महंगाई भत्ते में इजाफा किया था, वहीं कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का इंतजार है। इसी बीच कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र (Retirement Age ) को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। 

 | 
7th pay commission retirement age : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ौतरी होगी या नहीं, केंद्र सरकार ने दिया जवाब

Hr Breaking News (govt eployee retirement age) :  सेवा नियमों के तहत कोई भी व्यक्ति एक तय आयु सीमा के बाद रिटायर हो जाता है। प्राइवेट और सरकारी दोनों क्षेत्रों में कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र (7th pay commission retirement age) तय है, हालांकि निजी क्षेत्र में 58 की बजाय 60 साल तक भी नौकरी करती हैं। वहीं कई जगह तो पूरी उम्र ही नौकरी में निकल जाती है। लेकिन प्राइवेट क्षेत्र में ईपीएफओ से ईपीएस पेंशन स्कीम (pension scheme) की शुरुआत के बाद 58 की उम्र के बाद लोगों को पेंशन मिलने से कुछ राहत हुई है। 

 

दूसरी ओर सरकारी नौकरी में आम तौर पर 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट हो जाती है। कुछ विभागों और पोस्ट्स के हिसाब से कई क्षेत्रों में ये कम ज्यादा भी है। वहीं 58 की उम्र के बाद भी कई बार कर्मचारी एक्सटेंशन लेकर अपनी नौकरी जारी रखते हैं। वहीं कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र (retirement age update) कम ज्यादा करने को लेकर अकसर बहस चलती रहती है। कई लोगों का मानना है कि रिटायरमेंट की उम्र कम कर देनी चाहिए, ताकी युवाओं को रोजगार मिले, और रिटायर कर्मचारी अपनी पेंशन से अपना घर चला लें, वहीं कई लोग रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने (retirement age extention) की भी वकालत करते हैं। 

 

वहीं रिटायरमेंट को लेकर नियम बने हुए हैं, इनमें  कुछ नियमों के अनुसार कर्मचारी जल्द रिटायर हो सकता है। इसके लिए केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम 2021 (Central Civil Services Pension Rules 2021) और अखिल भारतीय सेवा मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ नियम 1958 उपलब्‍ध हैं। इसके तहत वीआरएस ली जा सकती है। इसमें सेवा निवृत्ति के लिए कई कारण दिए जा सकते हैं। 


वहीं रिटायरमेंट की उम्र को कम ज्यादा करने की बहसों के बीच सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब आ गया है। सरकार ने कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वर्तमान में सेवानिवृत्ति की आयु (retirement age rules) में बदलाव का कोई विचार नहीं चल रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह,  केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि साफ किया कि रिटायरमेंट की उम्र कम और ज्यादा करने की फिलहाल कोई सलाह नहीं है। 

बता दें कि कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर राज्यसभा में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में ये जानकारी सामने आई है कि कर्मचारियों की रिटायरमेंट (employee retirement age) की उम्र में बदलाव का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सातवां वेतन आयोग के लाभ के बाद कर्मचारियों में रिटायरमेंट को लेकर उम्र में बदलाव के फैसले की भी उम्मीद की जा रही थी। 

 


केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु पर सरकार का जवाब


दरअसल रिटायरमेंट को लेकर राज्‍यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि क्या सेंट्रल गर्वनमेंट के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र घटाई (retirement age decrease) जा रही है। ऐसी कोई योजना बन रही है किया। अगर ऐसा किया जा रहा है तो इसके क्या प्रभाव रहेंगे। इसपर केंद्र सरकार के मंत्री ने जवाब दिया है। 
उन्होंने अपने जवाब में साफ कर दिया है कि इस प्रकार का कोई भी प्रस्ताव पेंडिंग नहीं है। वहीं सवाल ये भी था कि क्या सरकार की ओर से ऐसे कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर कोई विचार है, जो देरी से रिटायर होना चाहते हैं। इसपर भी सरकार ने मना किया है।  

 

पहले रिटायरमेंट का विकल्प


जानकारी में मंत्री ने स्पष्ट किया है कि समय से पहले रिटायरमेंट ली जा सकती है, लेकिन उसके लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इन मापदंड़ों के हिसाब से ही कर्मचारी समय से पहले रिटायरमेंट (VRS Rules) ले सकते हैं। केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम और अखिल भारतीय सेवा नियम में ये स्पष्ट किया गया है। ये रिटायरमेंट में लचक के सवाल पर जवाब दिया गया है।  

 

सेवानिवृत्ति (Retirement ) के नियमों पर सरकार का जवाब


सरकार के जवाब से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि सेवानिवृत्ति के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा। जबकी सेवानिवृत्ति के नियमों में लचीलापन लाने पर भी कोई विचार नहीं हो रहा है। हालांकि कर्मचारी एक्सटेंशन और वीआरएस (extention and vrs rules) लेने से नियमों का पहले से फायदा ले रहे हैं। 
इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, उनमें मापदंड़ों को पूरा करना जरूरी है। जल्द रिटायर होने के लिए सेहत का हवाला दिया जा सकता है। वहीं, परिवारिक वजह भी हो सकती है। इसके अलावा बिजनेस आदि शुरू करना हो सकता है। इससे कर्मचारी तय समय से पहले रिटायरमेंट ले सकते हैं।