8th CPC: आठवें वेतन आयोग में हो जाएगी कर्मचारियों की मौज, न्यूनतम सैलरी होगी 34000 से अधिक
8th CPC - केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। कहा जा रहा है कि न्यूनतम बेसिक सैलरी 34 हजार रुपये से अधिक तक पहुंच सकती है। इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) आठवें वेतन आयोग का इंतजार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को है। इसी बीच वेतन आयोग को लेकर चर्चा केवल सैलरी बढ़ोतरी तक सीमित नहीं रही, बल्कि उस खास फॉर्मूले पर भी हो रही है जो कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा (Big increase in salaries of employees) कर सकता है। आखिर यह फॉर्मूला क्या है और इससे कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, आइए समझते हैं।
5 फैमिली यूनिट फॉर्मूला बना चर्चा का केंद्र-
आमतौर पर वेतन आयोग में सैलरी तय करने के लिए Aykroyd Formula का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 3 यूनिट वाले परिवार यानी पति, पत्नी और दो बच्चों को आधार माना जाता है। लेकिन अब कर्मचारियों की मांग है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे बढ़ाकर 5 फैमिली यूनिट किया जाए। अगर सरकार इस मांग को मान लेती है तो फिटमेंट फैक्टर मौजूदा 2.57 से बढ़कर 3 या उससे ज्यादा हो सकता है, जिससे सैलरी में बड़ा इजाफा (employees salary hike) संभव है।
समझें सैलरी की पूरी कैलकुलेशन-
फिलहाल 7वें वेतन आयोग (7th Central Pay Commission) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। अगर फिटमेंट फैक्टर 3 किया जाता है तो यह बढ़कर करीब 26,000 रुपये हो सकती है। वहीं कर्मचारियों की यूनियन (workers union) की मांग के अनुसार यदि फिटमेंट फैक्टर 3.68 लागू होता है तो न्यूनतम सैलरी लगभग 34,560 रुपये तक पहुंच सकती है।
पेंशनधारकों को भी मिल सकता है बड़ा फायदा-
आने वाले आठवें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) का फायदा सिर्फ मौजूदा कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लाखों पेंशनभोगियों (pensioners) को भी इसका लाभ मिल सकता है। यदि फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) बढ़ता है तो इसके साथ उनकी बेसिक पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा और बेहतर हो सकती है।
कब लागू हो रहा आठवां वेतन आयोग-
आम तौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। अगर सातवें वेतन (7th Central Pay Commission) की बात करें तो इसे साल 2016 में लागू किया गया था। ऐसे में नियम के मुताबिक 8th Central Pay Commission जनवरी 2026 के आसपास लागू होना चाहिए। हालांकि इसे कब लागू किया जाएगा, इसे लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
