8th CPC Update : नया वेतन आयोग लागू होने से कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी, हो गया है मालूम
8th CPC Update - सरकार ने आठवें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में इतने प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। वेतन बढ़ोतरी के साथ पेंशन (pension) और भत्तों में भी सुधार होगा। आयोग की रिपोर्ट जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (8th CPC Update) जब से 8वें वेतन आयोग की घोषणा हुई है, हर सरकारी कर्मचारी के मन में यही सवाल है कि सैलरी (salary) में कितनी बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों ने अब इस पर रोशनी डाली है। सरकार ने आयोग को 18 महीने में रिपोर्ट सौंपने का समय दिया है, जिसके बाद वेतन, पेंशन और भत्तों की समीक्षा होगी। यह नया आयोग 7वें वेतन आयोग की जगह लेगा, जो 1 जनवरी 2016 से लागू था और अब उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए कर्मचारियों को एरियर का भी इंतजार है।
सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन (government has constituted the 8th Pay Commission) के बाद कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, कर्मचारी संघों और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है, जहां 30 अप्रैल 2026 तक सुझाव दिए जा सकते हैं। आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और इसे 18 महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। नया आयोग लागू होने पर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी (central employees) और 69 लाख पेंशनभोगी इसका लाभ उठाएंगे।
अहम सवाल…कितनी बढ़ेगी सैलरी-
फिलहाल हर कर्मचारी के मन में यही सवाल है कि वेतन में कितनी वृद्धि होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर वेतन में 20 से 35 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। अनुमान है कि संशोधन में उपयोग होने वाला फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच रहेगा। हालांकि, अंतिम फैसला देश की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगा। कर्मा मैनेजमेंट ग्लोबल के प्रतीक वैद्य के अनुसार, निर्णय करते समय महंगाई की दर (inflation rate), सरकारी वित्तीय स्थिति और वित्त आयोग की सिफारिशें अहम भूमिका निभाएंगी।
पहले कितना बढ़ा था वेतन-
प्रतीक वैद्य ने यह भी बताया कि पिछले वेतन आयोगों के अनुभव से इस बार की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा सकता है। छठे केंद्रीय वेतन आयोग के दौरान औसत वेतन वृद्धि लगभग 40 फीसदी थी, जबकि सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) का असर लगभग 23 से 25 फीसदी रहा था, और उस समय फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) 2.57 निर्धारित किया गया था। इसलिए इस बार भी वेतन वृद्धि 20 से 35 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। अंतिम फैसला अगले 12 से 18 महीनों में महंगाई की दर, 16वें वित्त आयोग के बाद सरकार की वित्तीय स्थिति (financial position of the government) और कर संग्रह जैसे कारकों पर निर्भर करेगा।
जानें एरियर को लेकर क्या है जवाब-
सरकार के सामने 8वें वेतन आयोग के बाद दो बड़ी चुनौतियां होंगी। एक ओर वेतन वृद्धि को इस तरह लागू करना कि कर्मचारियों को इसका स्पष्ट लाभ दिखाई दे, और दूसरी ओर भत्तों और महंगाई भत्ते की संरचना में संतुलन बनाना। सरकार इन दोनों के बीच संतुलन बनाकर निर्णय ले सकती है। कुल मिलाकर, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th pay commission latest update) के फैसले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।
इस आयोग का असर केवल वेतन वृद्धि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कर्मचारियों (employees) और पेंशनभोगियों (pensioners) की भविष्य की वित्तीय सुरक्षा पर भी पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आयोग की रिपोर्ट में देरी हो सकती है, लेकिन इसे जनवरी 2026 से ही लागू किया जाएगा।
