home page

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर सामने आए 5 सवालों के जवाब, जानें सैलरी को लेकर पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन में कई सवाल हैं। सैलरी कितनी बढ़ेगी, फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) क्या होगा, पेंशन पर कितना असर पड़ेगा और कब से लागू होगा-इन तमाम बातों को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। आज इस खबर में हम आपको नए वेतन आयोग से जुड़े 5 अहम सवालों के जवाब और सैलरी से जुड़ा पूरा कैलकुलेशन समझा रहे हैं-

 | 
8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर सामने आए 5 सवालों के जवाब, जानें सैलरी को लेकर पूरा कैलकुलेशन

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission Update) केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की नजरें लंबे समय से आठवें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। इसे लेकर कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल हैं-किस वर्ग को सबसे अधिक फायदा होगा, सैलरी में कितनी बढ़ोतरी संभव है, पेंशनधारकों को क्या लाभ मिलेगा और आखिर आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा।

यही वजह है कि गूगल (google) से लेकर सोशल मीडिया (social media) तक हर दिन इससे जुड़े अपडेट्स खोजे जा रहे हैं। इस खबर में हम इन तमाम सवालों पर तस्वीर साफ करने की कोशिश कर रहे हैं।

 जानें किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा-

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के गठन के साथ ही देश के करीब 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 67 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ (Direct benefit to pensioners) मिलने की उम्मीद है। इसमें रेलवे, रक्षा, डाक और अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। जानकारों के मुताबिक इस बार वेतन बढ़ोतरी का फॉर्मूला पिछले वेतन आयोगों की तुलना में अलग और ज्यादा लाभकारी हो सकता है, जिससे कर्मचारियों की आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 कितनी होगी सैलरी में बढ़ोतरी?

फिलहाल सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है। लेकिन 8वें वेतन आयोग के लागू होते ही इसमें बड़ा इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को मौजूदा 2.57 से बढ़ाकर 3.68 किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी सीधे 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 26,000 रुपये हो जाएगी, जिससे वेतन में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

पेंशनभोगियों के लिए क्या रहेगा खास-

सिर्फ कार्यरत कर्मचारी ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी 8वें वेतन आयोग में राहत की उम्मीद है। वेतन संरचना में बदलाव के साथ पेंशन की गणना नए पे-मैट्रिक्स (Calculation of pension as per the new pay matrix) के आधार पर की जाएगी, जिससे हर महीने मिलने वाली पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है।

कब तक लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग-

आमतौर पर केंद्र सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। 7वां वेतन आयोग साल 2016 में लागू हुआ था, ऐसे में नियमों के अनुसार 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) जनवरी 2026 से लागू होना चाहिए। हालांकि, कर्मचारी संगठनों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इसके गठन की घोषणा करे, ताकि समय पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिल सके।

महंगाई भत्ते (DA) का क्या रहेगा रोल-

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी से अधिक महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। नियमों के मुताबिक जब डीए एक तय सीमा को पार कर जाता है, तो नए वेतन आयोग की आवश्यकता महसूस की जाती है। 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद भत्तों और एचआरए (HRA) को भी नए सिरे से रिवाइज किया जाएगा। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि आने वाला समय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरा हो सकता है।