home page

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, इतनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। संभावित सिफारिशों को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार सैलरी (salary) और पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो इससे लाखों लोगों की आय में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा... इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 | 
8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, इतनी बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) आठवें वेतन आयोग को लेकर लाखों कर्मचारी और पेंशनधारी लंबे समय से इंतजार में हैं। हाल के दिनों में इसकी संभावित सिफारिशों को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। कर्मचारियों को भरोसा है कि इस बार सरकार वेतन, भत्तों और पेंशन में ऐसा बदलाव करेगी, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

आधिकारिक तौर पर नए वेतन आयोग के 1 जनवरी 2026 से लागू होने की चर्चा है, लेकिन कर्मचारियों को इसका वास्तविक लाभ मिलने में कुछ देरी हो सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी का फायदा (Benefit of increase in salary and allowances) कब से मिलेगा और प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी…

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती है बड़ी राहत-

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी 8वें वेतन आयोग को लेकर संकेत मिले हैं कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी (Salary of employees and pensioners) और पेंशन में करीब 30 से 34 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इससे लाखों कर्मचारियों और रिटायर्ड पेंशनर्स की आय में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।

एम्बिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव का असर 1.10 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनधारियों पर पड़ सकता है। अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) और पे-मैट्रिक्स (pay matrix) में संभावित संशोधन के कारण यह बढ़ोतरी पिछले वेतन आयोगों के स्तर के बराबर या उससे भी अधिक हो सकती है।

 लग सकता है वेतन बढ़ोतरी में समय-

भले ही आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) को 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा हो, लेकिन बढ़ा हुआ वेतन कर्मचारियों के बैंक खाते में पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। पिछले वेतन आयोगों के अनुभव को देखें तो वेतन वृद्धि का लाभ वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस देरी से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार आमतौर पर एकमुश्त एरियर का भुगतान करती है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) को बड़ी राहत मिलती है।

बढ़ाई गई सुझाव देने की समयसीमा-

सरकार ने आठवें वेतन आयोग से जुड़े मुद्दों पर सभी संबंधित पक्षों से सुझाव और राय मांगी है। इसके लिए निर्धारित समयसीमा को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026 कर दिया गया है। आयोग से जुड़े सवालों के जवाब केवल ऑनलाइन (online) माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। सुझाव देने के इच्छुक लोगों को MyGov पोर्टल के जरिए अपनी बात रखनी होगी।