home page

8th Pay Commission Calculator : फिटमेंट फैक्टर 2.86 से केंद्रीय कर्मचारियों पर बरसेगा पैसा, सैलरी में इतनी होगी बढ़ौतरी

Salary Hike : 8वें वेतन आयोग के दौरान होने वाली वेतन और पेंशन बढ़ोतरी को लेकर कई फॉमूलों पर सरकार की ओर से विचार किया जा रहा है। इसमें सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की रहेगी। बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) तय करने में भी फिटमेंट फैक्टर का बड़ा रोल है। इस बार नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 किये जाने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी।
 | 
8th Pay Commission Calculator : फिटमेंट फैक्टर 2.86 से केंद्रीय कर्मचारियों पर बरसेगा पैसा, सैलरी में इतनी होगी बढ़ौतरी

HR Breaking News - (8th Pay Commission Salary Hike)। केंद्र सरकार ने जब से कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया है तब ही से कर्मचारियों के बीच इसमें बढ़ाई जाने वाली सैलरी को लेकर निरंतर चर्चाएं हो रही हैं। पिछले वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in 7th CPC) 2.57 के लागू होने पर कर्मचारियों की पेंशन और सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिला था, इस बार उससे भी अधिक बढ़ोतरी कर्मचारियों के वेतन में देखने को मिलेगी। 8वें वेतन आयोग में 2.86 के फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर वेतन व पेंशन की कैलकुलेशन देखें तो यह पहले से तीन गुना तक होगी।

जानिए कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग-


केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा पिछला यानी 7वां वेतन आयोग (7th CPC latest update) 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था। आमतौर पर केंद्र सरकार द्वारा हर 10 साल में एक नए वेतन आयोग (new pay commission) को लागू किया जाता है। इसके हिसाब से 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है।


फिटमेंट फैक्टर का बेसिक सैलरी पर असर-


सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor update) सबसे अहम भूमिका निभाता है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में सरकार कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत तक दिया जा रहा था। 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी को 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया था। ऐसे में 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in 8th CPC) को लेकर तीन अलग-अलग अनुमानों लगाए जा रहे हैं, जो 1.92, 2.08 और 2.86 है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो जाता है तो इसकी वजह से कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 से बढ़कर 51,480 तक जा सकता है।

फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला-


नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

लेवल वाइज सैलरी पर फिटमेंट फैक्टर का असर-

पे लेवल              फिलहाल Basic Pay        1.92 फिटमेंट फैक्टर            2.08 फिटमेंट फैक्टर            2.86 फिटमेंट फैक्टर
Level 1        18,000            34,560            37,440            51,480
Level 2        19,900            38,208            41,392            56,914
Level 3        21,700            41,664            45,136            62,062
Level 4        25,500            48,960            53,040            72,930
Level 5        29,200            56,064            60,736            83,512
Level 6        35,400            67,968            73,632            1,01,244
Level 7        44,900            86,208            93,392            1,28,414
Level 8        47,600            91,392            99,008            1,36,136
Level 9        53,100            1,01,952        1,10,448        1,51,866
Level 10    56,100            1,07,712        1,16,688        1,60,446

डीए हो सकता है जीरो-

नए वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (January ka DA kab millyga) को मर्ज करते हुए रीसेट कर सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार कर्मचारियों का डीए (DA hike) 53 प्रतिशत चल रहा है, वहीं अगर 8वें वेतन आयोग लागू हो जाता है तो सरकार इसे एक बार फिर से जीरो से रीसेट कर सकती है और फिर इसे धीरे-धीरे बढ़ा सकती है।

पेंशनर्स को भी होगा लाभ-

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन (Basic pension hike) 9 हजार रुपये दी जा रही है। सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम पेंशन को 50 प्रतिशत बेसिक सैलरी पर तय किया जाता है। वहीं अगर फिलहाल अधिकतम पेंशन (maximum pension in 8th CPC) की बात करें तो ये 1,25,000 प्रति माह है। 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर इसे 3 लाख रुपये तक किया जा सकता है। 

फिलहाल सरकार ने नहीं की अधिकारिक घोषणा-

केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 8वें वेतन आयोग (8th CPC official update) को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि 2025 में इसकी सिफारिशें को तय किया जाएगा। 2026 से इसे लागू किया जाएगा। जिसके बाद कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन (salary hike in jan 2025) फरवरी 2026 से दे दिया जाएगा।