8th pay commission : 2027 में कर्मचारियों की सैलरी हो जाएगी 50000 पार, समझे पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission Update : कर्मचारियों की सैलरी में लगातार बढ़ोतरी को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। देश के करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार से सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। कर्मचारियों की सैलरी में जल्द ही बढ़ोतरी होने वाली है। इसको लेकर एक और बड़ा कैलकुलेशन सामने आ रहा है, जिसके अनुसार कर्मचारियों की सैलरी 50000 के पार हो जाएगी।
HR Breaking News (New Pay Commission) सरकार ने कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग का ऐलान काफी पहले कर दिया है। नए वेतन आयोग की कमेटी नवंबर 2025 में गठित कर दी गई है, उसके बाद नए वेतन आयोग से संबंधित ऑफिशल वेबसाइट भी जारी की गई है। इस पर कर्मचारियों से भी सुझाव मांगे गए हैं।
10 साल बाद होने जा रही बड़ी बढ़ोतरी
कर्मचारियों की सैलरी में 10 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी होने जा रही है। इससे पहले 2016 में कर्मचारियों की सैलरी को बढ़ाया गया था। उस समय सरकार की ओर से सातवां वेतन आयोग लागू किया गया था। कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7000 से 157% बढ़कर 18000 रुपए प्रति महीना पर चली गई थी। अधिकतम सैलरी में भी इतने ही प्रतिशत का इजाफा हुआ था।
फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया गया था, इस बार फिटमेंट फैक्टर के अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं। ज्यादातर लोग 2.86 के फिटमेंट फैक्टर को देख रहे हैं। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा।
सरकार में सदन में दी जानकारी
नए वेतन आयोग को लेकर सरकार से सवाल पूछा गया था कि नए वेतन आयोग को कब तक लागू किया जाएगा। इसपर सरकार ने कहा है कि कमेटी गठित की गई है और तय समय पर इसको लागू कर दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया है कि नए वेतन आयोग को कब से प्रभावी माना जाएगा।
2027 में बढ़ सकती है सैलरी
अब तक के अनुमान के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला अभी नहीं किया जाएगा। इसके लिए कमेटी 18 महीने तक रिपोर्ट को तैयार करेगी। ऐसे में 2027 के मध्य में नए वेतन आयोग की घोषणा की जा सकती है, हालांकि इसको प्रभावित 2026 की जनवरी से ही माना जाएगा। कर्मचारियों को देरी के बदले में एरियर दिया जाएगा।
कितना बढ़ सकता है वेतन
नए वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा किया जाएगा। अगर 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू कर दिया जाता है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर सीधी 51000 से भी ऊपर चली जाएगी। वहीं, न्यूनतम पेंशन भी 26000 रुपए प्रति महीना के करीब हो जाएगी।
