home page

8th Pay Commission : 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA के अलावा ये भत्ते भी मिलेंगे

8th Pay Commission : केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ कर्मचारियों के लिए एक बार फिर खुशी देने का मौका आया है। केंद्र सरकार की ओर से समय समय पर केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी और भत्तों में बदलाव किया जाता रहा है। समय समय पर सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा भी करती रहती हैं। अब फिर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। 

 | 
8th Pay Commission : 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA के अलावा ये भत्ते भी मिलेंगे

HR Breaking News (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। सरकार की ओर से जनवरी में इसकी मंजूरी दी गई थी।

 

 

तब के बाद से ही नए वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया भी जारी है। नए वेतन आयोग में एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की नियुक्ति इसी महीने होनी संभव है। 

कर्मचारियों को सैलरी बढ़ौतरी का इंतजार
 

देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ौतरी का इंतजार है। कर्मचारियों को जनवरी 2026 से बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है। जनवरी में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिल गई थी। 
 


कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
 

सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत सैलरी तय करने के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक फॉर्मूला नहीं आया है। 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला लगने की ही उम्मीद है।

यह 2.28 और 2.86 तक रह सकता है। ऐसे में कर्मचारियों की कुल सैलरी में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

यह भत्ते भी बढ़ने की उम्मीद
 

फिटमेंट फैक्टर के अलावा कई भत्ते भी सैलरी बढ़ौतरी में अहम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत महंगाई भत्ता के अलावा कितनी इन भत्तों से सैलरी बढ़ सकती है। डीए के अलावा, एचआए, ट्रेवल अलाउंस, स्थान और कार्य विशेष भत्ते भी बढ़ सकते हैं। वहीं, एलटीए का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।  

ऐसे बनेगी पूरी सैलरी
 

हम भत्तों के साथ सैलरी को कैलकुलेट करने के लिए 7 वें वेतन आयोग का सहारा लेते हैं। तब मिनिमम सैलरी 18 हजार रुपये महीना तय हुई थी। वहीं, बेसिक सैलरी में 30 प्रतिशत एचआरए और 400 रुपये + महंगाई भत्ते के हिसाब से ट्रेवलिंग अलाउंस मिलता है। ए1/ए श्रेणी के शहरों में स्वीकार्य यह मिलेगा। 

कर्मचारियों को 1500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से दो बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता भी मिलता है। ऐसे में 01 जनवरी 2015 तक यह वेतन बढ़ेगा और 20,870 रुपये हुपये हो गया। इसमें 14910 +2100+860+3000 रुपये जोड़े गए हैं। सीटीजी के तहत भी कई लाभ कर्मचारियों को मिलते हैं।