home page

8th Pay Commission : 7वें वेतन आयोग में कितने टाइम में आई थी रिपोर्ट, 8वें वेतन आयोग में लगेगा कितना टाइम, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को नए वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है। यह रिपोर्ट आने के बाद ही कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी होगी। इसको लागू करने में भी सरकार की तरफ से समय लिया जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि रिपोर्ट आने में कितना समय लगता है। इसके बारे में कुछ कंपेरिजन एक्सपर्ट्स ने भी किए हैं। चलिए जानते हैं-  
 | 
8th Pay Commission : 7वें वेतन आयोग में कितने टाइम में आई थी रिपोर्ट, 8वें वेतन आयोग में लगेगा कितना टाइम, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

HR Breaking News (8th Pay Commission) 1.20 करोड़ कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण समय चल रहा है। यह वहीं, समय है, जिसमें डिसाइड होगा कि अगले दस साल तक उनको कितनी सैलरी, कितने भत्ते व कितने लाभ मिलेंगे। ऐसे में अभी सभी को जानना है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और  कब तक इसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। 

 

 

7वें वेतन आयोग में लगा था सबसे कम समय 


अब तक 7वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) सबसे कम समय में लागू होने का रिकॉर्ड लिए हुए है। परंतु इसके गठन से लेकर इसके लागू होने में करीबन 18 महीने का समय लगा था। ऐसे में नए वेतन आयोग का गठन अब तक नहीं हुआ है तो इसके लागू होने में कितना समय लगेगा यह जानते हैं। 

 

 

कर्मचारियों के मन में सवाल 


देश के एक करोड़ 20 लाख कर्मचारियों (question of employees) के मन में सवाल है कि 8वें वेतन आयोग का गठन और इसको लागू करने में क्या 7वें वेतन आयोग की तरह रफ्तार दिखाई जाएगी। हालांकि तय समय पर नए वेतन आयोग को लागू नहीं किया जा सका है। 2026 की जनवरी से कर्मचारियों को उनका लाभ मिलना शुरू होना था। इस पर विशेषज्ञ बताते हैं, अभी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में कई जरूरी काम बचे हैं। इसके बाद समय सीमा का अंदाजा सही लगाया जा सकता है।

कब आई थी 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट


ऑल इंडिया अकाउंट्स कमेटी के महासचिव एचएस तिवारी बताते हैं कि 7वें वेतन आयोग (report of 7th pay commission) में रिपोर्ट समय से पहले आ गई थी। इतिहास में 7वां वेतन आयोग ही ऐसा था जो तय समय के लिए समय में लागू हो गया था। यह सबसे कम समय में लागू होने वाला वेतन आयोग था। इस वेतन आयोग ने सबसे कम समय में सिफारिश सरकार को भेज दी थी।


तुरंत प्रभाव से की गई थी लागू


7वें वेतन आयोग में रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने भी समीक्षा काफी तेजी से की थी। सरकार की तरफ से भी नए वेतन आयोग को जल्दी ही लागू कर दिया गया था। बता दें कि कर्मचारियों की सैलरी के लिए वेतन आयोग एक महत्वपूर्ण चीज है। सरकार ने तय किया था कि वेतन आयोग डेढ़ साल के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को दे। परंतु 7वें वेतन आयोग ने इससे भी कम समय लिया और समय सीमा पूरी होने से दो महीने पहले अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए इसको जल्द से जल्द लागू कर दिया था। 

नए वेतन आयोग में लगेगा कितना समय


8वें वेतन आयोग के लिए टर्म आफ रेफरेंस और कमीशन के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हो चुकी है। इसके बाद 18 महीने में वेतन आयोग अपना कार्य पूरा कर सकता है। परंतु 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में अब तक यह महत्वपूर्ण कार्य बाकी भी हैं। अब जब तक यह फाइनल नहीं होता तब तक समय सीमा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इतना जरूर है कि जनवरी 2026 से ही 8वें वेतन आयोग को प्रभावी माना जाएगा। इसकी घोषणा मई जून 2027 में होने की संभावना है।

वहीं, अगले बजट में कर्मचारियों की सैलरी के लिए वित्त तय किया जा सकता है। काम जल्दी भी हो सकता है क्योंकि सूचना प्रौद्योगिकी ने काम को आसान बनाया है। पहले सरकारी कामकाज मैन्युअल होता था, लेकिन अब डिजिटल हो चुका है। प्रौद्योगिकी क्रांति से आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में आसानी हो सकती है। लोगों की राय लेने के लिए फाइनल करने में समय थोड़ा कम लग सकता है। इससे 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में थोड़ा कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है।