8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए कब लागू होगा नया वेतन आयोग, जान लें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
8th Pay Commission :नए वेतन आयोग के लागू होने का कार्यकाल तो शुरू हो गया है, परंतु, अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसके पीछे सीधा सा कारण है कि सरकार की तरफ से कमेटी का गठन ही देरी से किया गया है। अब देरी के बावजूद कब तक नया वेतन आयोग लागू होगा, चलिए जानते हैं।
HR Breaking News (8th Pay Commission) कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग काफी महत्वपूर्ण है। इसी से आने वाले दस साल कर्मचारियों की सैलरी कितनी होगी, यह निर्भर करता है। नए वेतन आयोग की ओर से अपना काम शुरू कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
नए वेतन आयोग की कब हुई थी घोषणा
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार हम बता दें कि नए वेतन आयोग की घोषणा केंद्रीय सरकार की तरफ से जनवरी 2025 में कर दी गई थी। उसके बाद कर्मचारियों को लंबे समय तक कमेटी गठित होने का इंतजार करना पड़ा है।
आयोग की टीम का हो चुका है गठन
भारत की केंद्र सरकार (center Govt) की ओर से नए वेतन आयोग का गठन मंजूर होने के बाद इसका गठन करीब 11 महीने बाद नवंबर में किया गया। इसके बाद वेतन आयोग की तरफ से अपना कार्य शुरू किया गया। वेतन आयोग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट (Employees Salary Hike) को तैयार करेगा, जिसके बाद यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद सरकार की तरफ से इस पर समीक्षा की जाएगी और नए वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा करेगी।
टर्म ऑफ रेफरेंस हो चुका है घोषित
कर्मचारियों के संगठनों की ओर से सरकार के साथ संदर्भ की शर्तों (Term of Reference) पर चर्चा हो चुकी है। सरकार की तरफ से संदर्भ की शर्तें (Terms of Reference) पेश कर दी गई है। इसमें कर्मचारियों की तरफ से कई आपत्तियां भी दर्ज कराई गई हैं। हालांकि अब तक सरकार की तरफ से उन आपत्तियों पर क्या कुछ किया गया है, ऐसा कुछ सार्वजनिक नहीं हुआ है।
ऑनलाइन साइट पर दें अपनी राय
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) की साइट को सरकार की तरफ से ऑनलाइन कर दिया गया है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लिए एक वेब पोर्टल बनाया गया है, जिस पर फिलहाल कर्मचारियों से 30 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं। इसमें 18 सवाल भी पूछे गए हैं। कर्मचारी अपनी सैलरी (Salary Hike) से संबंधित सुझाव 30 अप्रैल तक इस पोर्टल पर डाल सकते हैं।
कब तक लागू होगा नया वेतन आयोग
अब तक की आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए वेतन आयोग (8th Pay Commission) को 2027 के मध्य या फिर 2028 के बजट (Budget 2027) के बाद लागू किया जा सकता है। ज्यादा संभावना 2027 के बजट के बाद लागू होने की है, परंतु समस्या यह है आ रही है कि बजट (Budget) से पहले अगर रिपोर्ट नहीं आती है तो सरकार की तरफ से बजट में कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary Hike) बढ़ोतरी का प्रावधान करने में समस्या आ सकती है। ऐसे में मामला 1 साल तक और टल सकता है। हालांकि कर्मचारियों के लिए इसको प्रभावी एक जनवरी 2026 से ही माना जाएगा और देरी के बदले में एरियर दिया जाएगा।
