home page

Bihar Weather: 28 जनवरी तक बिहार में ये रहेगा मौसम का हाल, IMD ने की भविष्यवाणी

बिहार समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी तक बिहार में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लेह-लद्दाख में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

 | 
Bihar Weather: 28 जनवरी तक बिहार में ये रहेगा मौसम का हाल, IMD ने की भविष्यवाणी 

HR Breaking News, Digital Desk- सुबह का न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, दिन के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। माना जा रहा है कि राजधानी में दो से तीन दिनों तक बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

मगर, शीतलहर से लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार से आसमान में बादल के छाए रहने का अनुमान है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 जनवरी तक कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

बिहार में अब भी बारिश का पूर्वानुमान-


बारिश ने चिंता भले ही बढ़ाई हो, मगर बिहार के कई जिलों में शीतलहर से राहत मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर ऐक्टिव हुआ है। जिसके चलते 28 जनवरी तक देश के मौसम में बड़ा बदलाव होता रहेगा। इसका असर बिहार और झारखंड पर भी देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान मेनटेन रहेगा।

बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा। इसके साथ ही अगले सात दिनों तक कभी-कभार बारिश से सामना होता रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही बारिश रूक जाएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा भी देखने को मिलेगा।


आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम, जानिए-


बिहार में नमी वाली हवा चल रही है। जिसके कारण आसमान में बादल दिख रहे हैं। पटना सहित पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी वाली हवा चल रही है। इसके चलते औरंगाबाद, अरवल, बांका, जमुई सहित मुंगेर, खगड़िया में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा और रोहतास में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 25 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।