home page

अरबपति शख्स ने 5000 महिलाओं के साथ बनाए संबंध! हकीकत जान रह जाएंगे दंग

इन दिनों सोशल मीडिया पर अमेरिका का करोड़पति कारोबारी खूब वायरल हो रहा है। एक मीडिया रिपोरट् के मुताबिक इस शख्स ने 5 हजार महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं पूरी जानकारी

 | 
अरबपति शख्स ने 5000 महिलाओं के साथ बनाए संबंध! हकीकत जान रह जाएंगे दंग

HR Breaking News (ब्यूरो) : अकसर कंपनियों के मैनेजर्स और बॉस पर कर्मचारियों से यौन शोषण करने के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन अमेरिका के एक अरबपति कारोबारी के ऊपर बेहद सनसनीखेज आरोप लगे हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि, अरबपति कारोबारी ने कथित तौर पर ऐसी लिस्ट तैयार की है, जिसमें उन लड़कियों और महिलाओं के नाम दर्ज हैं, जिनके साथ उसने संबंध बनाए हैं। 57 साल के इस व्यापारी को लेकर पूर्व कर्मचारी ने जो खुलासे किए हैं, वो बेहद संगीन हैं।

ये भी पढ़ें : सिर्फ 10 सैकेंड में ऐसे पहचान सकते है इंसान का असली चेहरा

बॉस पर संगीन इल्जाम अमेरिका के करोड़पति कारोबारी माइकल गोगुएन पर उनके पूर्व कर्मचारियों ने यौन शोषण का सनसनीखेज इल्जाम लगाए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि, माइकल गोगुएन पर एक साथ चार पूर्व कर्मचारियों ने शोषण करने का आरोप लगाया है और कर्मचारियों ने बकायदा बॉस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें पूर्व कर्मचारियों ने जिस्मानी संबंध बनाने के लिए प्रेशर डालने से लेकर मुंह बंद रखने, लड़कियों को अपने 'हरम' में पहुंचाने समेत कई सनसनीखेज इल्जाम लगाए हैं।


सनसनीखेज आरोप हैरान करने वाली बात ये है, कि आरोप ये है कि आरोपी माइकल गोगुएन ने 5 हजार महिलाओं के नाम की कथित तौर पर एक लिस्ट भी तैयार कर रखी है, जिसमें हर उन लड़कियों और महिलाओं का नाम उसने लिखकर रखा है, जिसके साथ उसने ''मर्जी या मर्जी के खिलाफ'' संबंध बनाए हैं। आपको बता दें कि, 57 साल के माइकल गोगुएन सिकोइया कैपिटल के एक पूर्व पार्टनर, जो अब अपनी कंपनी चलाते हैं, जिसका करोड़ों का कारोबार है। चार पूर्व कर्मचारियों ने मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि, माइकल गोगुएन ने उनसे अपने हरम को संभालने के लिए भी कहा था।

ये भी पढ़ें : ऑटो ड्राइवर के बेटे ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर रचा इतिहास, आज बन गया अफसर

विस्फोटक मुकदमे से सनसनी महिलाओं के द्वारा दर्ज करवाए गये विस्फोटक मुकदमे में दावा किया गया है कि, आरोपी माइकल गोगुएन महिला निवेशकों के साथ भी संबंध बनाता था और महिलाओं के साथ सेक्स करने के लिए उसने बकायता एक 'सुरक्षित घर' बनवा रखा था, जिसका नाम 'बुम-बुम' रूम है और ये अमेरिका के एक छोटे से शहर मोंटाना में बनाया गया है। मुकदमे के अनुसार, विवाहित अरबपति कारोबारी, जिसके दो बच्चे हैं, उसने एक बार अपने एक कर्मचारी को अपने पूर्व दोस्त की हत्या करने के लिए कहा था, क्योंकि उसका दोस्त उसके तमाम राज जान गया था। आपको बता दें कि, 2016 में माइकल गोगुएन पर उनकी गर्लफ्रेंड ने भी बलात्कार के आरोप लगाए थे।


मुकदमें में क्या आरोप लगाए गये हैं? न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल गोगुएन पर जो ताजा आरोप लगाए गये हैं, उसमें भी कर्मचारियों से बलात्कार करने का दावा किया गया है और कहा गया है कि, खुद को बचाने के लिए माइकल गोगुएन ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। इसमें कहा गया है कि, महिला कर्मचारियों को घर चलाने के नाम पर मदद करने के नाम पर वो उनके साथ संबंध बनाता था। वहीं, अगर कोई कर्मचारी उसकी पोल खोलने की कोशिश करता था, तो फिर उसे नौकरी से निकालने से लेकर अपने रसूख का इस्तेमाल करने हुए उसे बर्बाद करने की धमकी देता था। मुकदमा दायर करने वालों में माइकल गोगुएन का पूर्व सहयोगी और एक वक्त उनका 'दाहिना हाथ' माने जाने वाले मैथ्यू मार्शल भी हैं।

ये भी पढ़ें : जिंदगी बर्बाद कर देते हैं ये 3 दुख, जानिए इन्हें दूर करने के उपाय

मैथ्यू मार्शल ने क्या कहा? मैथ्यू मार्शल ने माइकल गोगुएन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसने अपने एक राजदार पूर्व कर्मचारी ब्रायन नैश को मरवा देने के लिए कहा था। मैथ्यू मार्शल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, माइकल गोगुएन, जो फिलहाल अपनी चौथी पत्नी के साथ रहता है, उसने 'विवाहित महिलाओं, स्ट्रिपर्स और वेश्याओं सहित कई महिलाओं' का 'हरम' में रखा, जिनके लिए उन्होंने घर खरीदा और 'अवैध यौन गतिविधि' के लिए इस्तेमाल किया। वहीं, जब डेलीमेल ने गोगुएन से आरोपों पर जवाब मांगा, तो उन्होंने मेल का कोई जवाब नहीं दिया। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, माइकल गोगुएन की संपत्ति करीब 5 अरब डॉलर से ज्यादा है।


महिलाओं के साथ अय्याशी माइकल गोगुएन के 'राइट हैंड' रहे मैथ्यू मार्शल ने कहा कि, माइकल कई महिलाओं के साथ अय्याशी करता था और कई महिलाओं के साथ वो अपने 42 मिलियन डॉलर के जेट पर भी अय्याशी करता था। मुकदमे में लगाए गये आरोपों के मुताबिक, 'संबंध बनाने से पहले वो महिलाओं को ड्रग्स भी देता था और अपने अफेयर्स छिपाने के लिए अपने कई कर्मचारियों से मदद लेता था।' रिपोर्ट के मुताबित, एक महिला के सामने दिए गये बयान में दावा किया है कि माइकल ने संबंध बनाने से पहले उसे 1200 डॉलर दिए थे और फिर ड्रग्स में कोकीन दिया था और शराब पिलाने के बाद उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाया था।

ये भी पढ़ें : शादीशुदा जीवन में चाहते हैं सुख, तो अपनाएं ये खास गुण

महिलाओं को देता था महंगे गिफ्ट्स मैथ्यू मार्शल ने खुलासा किया है कि, गोगुएन उसे महिलाओं को महंगे गिफ्ट्स, जिसमें महंगी शराब, ट्रैवल, गहने, नकदी देने के लिए कहा था। मैथ्यू मार्शल ने कहा कि, गोगुएन के साथ रहते रहते वो खुद को 'दलाल' समझने लगा था, क्योंकि उसे गोगुएन के सेक्स के लिए हर वक्त कुछ ना कुछ उपाए करने होते थे। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, गोगुएन ने एक बड़े कारोबारी की बीवी के साथ जिस्मानी संबंध कायम किए और जब महिला के पति को उसकी खबर मिल गई, तो फिर उसने अपनी बीवी को तलाक दे दिया। जिसके बाद गोगुएन ने उस महिला के पांच बेडरूम का एक फ्लैट खरीदकर उसे गिफ्ट दिया था।