home page

Chanakya Ki Neeti : पत्नी से छुपाकर रखनी चाहिए ये बातें

महान विद्वान आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि पति को अपनी पत्नी से कुछ बातें छुपाकर रखनी चाहिए। पति को अपनी अपमान की बातें कभी नहीं बतानी चाहिए। 

 | 
Chanakya Ki Neeti : पत्नी से छुपाकर रखनी चाहिए ये बातें

HR Breaking Nerws (ब्यूरो)। आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ एक अच्छे शिक्षक भी माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर आचार्य के पद पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया था। वे न सिर्फ एक कुशल कूटनीतिज्ञ बल्कि एक महान रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में विषम से विषम परिस्थितियों का सामना किया था परंतु कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। 

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज, जीवन में सफलता से जुड़े तमाम चीजों पर अपनी राय दी है। अगर कोई व्यक्ति की आचार्य चाणक्य की बातों का अनुसरण अपने जीवन में करता है, तो वह जीवन में कभी गलती नहीं करेगा और सफल मुकाम पर पहुंच सकता है। 

ये भी पढ़ें : affair : मैं पति से आ चुकी थी तंग, मेरे योगा ट्रेनर ने बुझाई मेरी प्यास


चाणक्य नीति में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों के साथ-साथ उनके गुणों के बारे में भी उल्लेख किया है। पति और पत्नी को एक दूसरे का पूरक कहा जाता है। दोनों सुख दुख के साथी होते हैं। फिर भी जीवन की कुछ ऐसी बातें हैं, जो किसी भी व्यक्ति से नहीं कहनी चाहिए। अपनी पत्नी से भी इन बातों को छिपाकर रखना चाहिए, वरना भविष्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जो पति को अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए। 

अपने हुए अपमान को न बताएं 


आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि पति को कभी भी पत्नी को अपने हुए अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। महिलाओं के बारे में ऐसा माना जाता है कि यदि उन्हें इस बात कि जानकारी होती है तो वह इस अपमान का ताना देने से चूकती हैं। 

दान छिप कर करें 


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दान का महत्व तभी होता है, जब उसे गुप्त रूप से किया जाए। इसे अपनी पत्नी से भी गुप्त ही रखना चाहिए। इससे आपके दान का महत्व तो कम होता ही है, साथ ही कई बार आपकी पत्नी दान पर किए गए खर्च की दुहाई देकर आपको भला बुरा कह सकती है।

अपनी कमजोरी न बताएं 

आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि पति के अंदर कोई कमजोरी है या उसकी कोई कमजोरी है तो उसे अपनी पत्नी से साझा नहीं करनी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आपकी पत्नी को आपकी कमजोरी पता चल गई तो वो अपनी बात मनवाने के लिए आपकी कमजोरी पर ही प्रहार करेगी। इसलिए अपनी कमजोरी कभी किसी को न बताएं।

अपनी कमाई न बताएं 

ये भी पढ़ें : My story : मेरा पति मुझमे नहीं लेता है दिलचस्पी, मैं करने लगी हूं अकेला महसूस

आचार्य चाणक्य के अनुसार अपनी कमाई के विषय में भी पति को अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। अगर उसे आपकी कमाई पता चल गई तो वो उस पर भी अधिकार जताते हुए आपके तमाम खर्चे को रोकने का प्रयास करेगी।