home page

Haryana Weather - तेज हवाएं और काली घटा, हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल

हरियाणा में आज मौसम काफी खराब है। पानीपत में खूब बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाएं और काली घटा के साथ हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल।  
 
 | 
Haryana Weather - तेज हवाएं और काली घटा, हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बादल 

HR Breaking News, Digital Desk- हरियाणा में आज मौसम काफी खराब है। पानीपत में खूब बारिश हुई। वहीं चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान भिवानी, जींद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिले व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना जताई है। हिसार में बारिश हो रही है। कैथल और कुरुक्षेत्र में 0.5 एमएम बारिश हुई। जबकि रोहतक में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक मदन लाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 25 जनवरी को बादलवाई तथा कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

26 व 27 जनवरी को भी बदल छाए रहने तथा उत्तर हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 28 व 29 जनवरी को भी गरज चमक व हवाएं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट, परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।

सिरसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान-

हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बालसमंद 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गेहूं और सरसों की फसल को फायदा-


बारिश होने से प्रदेश में 25 लाख हेक्टेयर में खड़ी गेहूं और 7 लाख हेक्टेयर में खड़ी सरसों की फसल को लाभ होगा। हालांकि ओलावृष्टि से इन फसलों को नुकसान होगा।