home page

LPG Cylinder Price : रक्षाबंधन पर मिलेगा मात्र 750 रुपये में एलपीजी सिलेंडर

अब बढ़ती महंगाई से आमजन को राहत मिलेगे क्योंकि आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। आइए नीचे खबर में जानते है पूरी डिटेल.
 
 | 
LPG Cylinder Price : रक्षाबंधन पर मिलेगा मात्र 750 रुपये में एलपीजी सिलेंडर

HR Breaking News (ब्यूरो) : रक्षाबंधन के डेट को लेकर भले ही कन्फ्यूजन हों, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर आपको ₹750 में भी मिलेगा, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। बता दें  घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 जुलाई को बदले थे और एक अगस्त को केवल कॉमर्शियल सिलेंडर ही सस्ते हुए थे। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

 

 

ये भी जानिये :  आज जारी हुए तेल के नए रेट, चेक कर लें अपने शहर के भाव

एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 750 रुपये तो लखनऊ में 777 और जयपुर  में  753 रुपये का है। पटना  में  817 रुपये का तो इंदौर 770 रुपये का मिल रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की। इसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। 

आइए देखें प्रमुख शहरों 10 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट...

शहर    रेट रुपये में

दिल्ली    750
मुंबई    750
अहमदाबाद    755
पुणे    752
गोरखपुर    794
भोपाल    755
आगरा    761
रांची    798


सात किलो कम होगा वजन

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। 

ये भी जानिये : घटने वाले हैं खाने के तेल के दाम! आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत

 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)

    लेह     1299
आईजोल      1205
श्रीनगर      1169
पटना      1142.5
कन्या कुमारी     1137
अंडमान       1129
रांची      1110.5
बेंगलुरू       1055.5
दिल्ली        1053
मुंबई      1052.5