home page

Love Relationships : मर्दों को जलाने के लिए अक्सर महिलाएं करती है ये 4 काम

आप जानते हैं कि महिलाएं पुरुषों को जलाने के लिए क्या करती हैं अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाएं पुरुषों को जलाने के लिए क्या कर सकती है। जो चीज पुरुषों को पसंद है उस चीज के लिए महिला अपने लिए समय निकालकर करती है। उसे देखकर मर्दों को जलन होती है। 

 | 
Love Relationships : मर्दों को जलाने के लिए अक्सर महिलाएं करती है ये 4 काम

HR Breaking News (ब्यूरो) : महिलाएं बहुत ही इमोशनल होती हैं, लेकिन उसी के साथ वह अपनी लाइफ को बैलेंस करना भी बखूबी जानती हैं। उन्हें कैसे खुद को और अपने पार्टनर-परिवार को खुश रखना है, इससे भी वे परिचित होती हैं। विमन्स कितनी मल्टी-टैलेंटेड होती हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आधुनिक युग में वे अपनी वर्क लाइफ के साथ घर का काम भी मैनेज करना सीख चुकी हैं। ऐसे में रिश्ते में रहते हुए भी उन्हें अपने लिए मी-टाइम कैसे निकालना, ये भी पता होता है।

वैसे भी अपनी खुशी के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से आपको तकलीफ पहुंच सकती है। हम ये बात सिर्फ उनके लिए नहीं कह रहे हैं, जिन कपल्स के रिश्ते में कुछ प्रॉब्लम्स चल रही हो, बल्कि हैप्पी रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाएं भी ऐसा करती हैं। यहां तक कि विमन्स का अपने लिए मी-टाइम निकालना और वो करना जो आपको पसंद है, इसे देखकर पुरुषों को भी जलन होती है। 

ये भी पढ़ें : पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना झिझक के कर दें हां


​अपने लिए शॉपिंग करना

जब महिलाएं थोड़ा ज्यादा अपसेट होती हैं, तो कई बार अपना मन शॉपिंग में लगा लेती हैं। वैसे भी विमन्स को तरह-तरह के आउटफिट्स पहनना बहुत पसंद होता है और ऐसे में शॉपिंग उनका बेस्ट पार्ट माना जाता है। अपने माइंड को फ्रेश करने के लिए महिलाएं धड़ल्ले से शॉपिंग करती हैं और उन कपड़ों को पहनकर बहुत अच्छा फील करती हैं। हालांकि अगर जब वे किसी रिलेशनशिप होते हुए ऐसा करती हैं, तो उनके पार्टनर को भी यह देखकर जलन महसूस होने लगती हैं।

ये भी पढ़ें : पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना झिझक के कर दें हां

​स्ट्रीट फूड या मनपसंद खाना इंजॉए करना


अगर आपको लगता है कि आपकी पार्टनर को सबसे ज्यादा खुशी आपके साथ खाना खाने से ही मिलती है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। कई बार महिलाएं अपना मनपसंद फूड अकेले इंजॉए करना पसंद करती हैं। फिर चाहे वो कॉफी हो, स्ट्रीट फूड हो या फिर किसी रेस्टोरेंट में फेवरिट फूड हो।

कभी-कभी विमन्स अपने मी-टाइम के लिए अकेले इंजॉए करना पसंद करती हैं और ऐसे में वे अपने फेवरिट गोलगप्पे जरूर खाती हैं। ये सब करना न सिर्फ उनका मूड मिनटों में ठीक कर देता है, बल्कि उन्हें खुशी भी देता है।

ये भी पढ़ें : पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना झिझक के कर दें हां


​डांस या गाना करना


डांस करना और सिंगिंग करना कुछ लोगों का प्रोफेशन होता है, लेकिन कुछ इसे अपने शौक के लिए करते हैं। इसकी एडवाइज खुद मनोचिकित्सक भी देते हैं कि आप अपनी उन हॉबीज को जरूर ट्राई करें, जो आपको खुशी देती हैं। यही कारण है कि महिलाएं भी अपने माइंड को फ्रेश करने के लिए या पार्टनर से लड़ाई के बाद डांस, सिंगिंग और पेंटिंग जैसा कुछ करना पसंद करती हैं। हालांकि जब पार्टनर को इस बात की भनक लगती है कि आप परेशान होने के बजाय अपनी चीजों में खुश हैं, तो उन्हें थोड़ी जलन जरूर होती है।

​अकेले घूमने जाना

ये भी पढ़ें : दिन में ये काम करने से महिलाओं को मिलती है भरपूर संतुष्टि

सोलो ट्रैवलर बनना आसान नहीं होता, लेकिन कई लोगों को इस तरह से घूमना पसंद होता है। वहीं महिलाएं अपनी खुशी के लिए इस तरह से ट्रैवल करने निकलती हैं और इस दौरान वे न सिर्फ खुद को बेहतर तरह से समझती हैं बल्कि अपने कॉन्फिडेंस लेवल को भी डबल करके लौटती हैं। फ्रेंड्स, पार्टनर और फैमिली के साथ घूमने का अपना एक अलग मजा है, लेकिन अकेले खुद से ट्रैवल करना आपको खुद को डिस्कवर करने का मौका देता है। जो महिलाएं अपनी खुशी के लिए करना पसंद करती हैं। इस दौरान वे खुलकर इंजॉए करती हैं।