home page

MP ka Mausam : MP के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, कई जगह स्कूलों की हुई छुट्टियां

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने जानकारीदेते हुए बताया है कि प्रदेश के इन जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही स्कूलों की छुट्टियां भी कर दी गई हैं।

 | 

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है, प्रदेश के कई जिलों में अब तक बारिश हो चुकी है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बीती रात जमकर बारिश हुई, वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में शाम तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं बारिश और ठंड के चलते हुए प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां कर दी। क्योंकि बारिश के बाद शीतलहर की स्थिति भी बनी हुई है।

 

 

ये भी पढ़ें : FD के नियमों में बदलाव, नुकसान से बचने के लिए जानें RBI का फैसला

आज इन जिलों में बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने कहा कि अभी फरवरी के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा, आज शाम तक ग्वालियर चंबल अंचल के सभी जिलों के साथ-साथ राजधानी भोपाल ,रीवा और सागर संभाग के जिलों के अलावा नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा ,खरगोन, धार, उज्जैन ,देवास, शाजापुर ,नरसिंहपुर में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें : लोन नहीं भरने वालों को मिले 5 अधिकार, जानिए RBI के रूल

कोहरे का असर बढ़ेगा


वही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में बारिश के बाद कोहरे का असर बढ़ेगा। राजधानी भोपाल में भी देर रात तेज बारिश हुई है। जिससे राजधानी में भी ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं लगातार हो रही बारिश के बाद प्रदेश में कोहरे का तेज असर रहेगा।

सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है, इसके अलावा भोपाल ,ग्वालियर और रीवा में भी मध्यम कोहरे के आसार हैं। जबकि अधिकतर जिलों में 14 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान चल रहा है, लेकिन मौमस विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है।

ये भी पढ़ें : Electricity Bill : सरकार दे रही बिजली बिल से छुटकारा पाने का मौका

ठंड का असर बढ़ेगा


वहीं लगातार बारिश होने के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा है, वहीं आगे भी फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंड बढ़ेगी। क्योंकि अब बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गाय है।

ये भी पढ़ें : महिला और सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी, FD पर मिल रहा 10 फिसदी तक ब्याज

जबकि छतरपुर के नौगांव में भी पारा नीचे गिरा। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद कोहरा और ठंड का असर बढ़ेगा।