home page

Relationship Tips : ऐसे पुरुषों की ओर महिलाएं होती हैं आकर्षित

अक्सर पुरुषों का ये सवाल रहता है कि महिलाओं को कैसे मर्द पसंद आते हैं। हाल ही में हुई एक सर्वे में पता चला है कि 87 प्रतिशत महिलाओं को धीमी आवाज वाले पुरुष पसंद आते हैं। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 | 
Relationship Tips : ऐसे पुरुषों की ओर महिलाएं होती हैं आकर्षित 

HR Breaking News (ब्यूरो)। आप महिलाओं को आकर्षित करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें आकर्षित आपके लिए लोहे के चने चबाने जैसा होता है। ऐसे में महिलाओं को कैसे पुरुष आकर्षित करते हैं यह आप जरूर जानना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पुरुषों की इन चीजों की ओर आकर्षित होती है महिलाएं, करना चाहती है ये काम

हाल में एक शोध में माना गया है कि धीमी और भारी आवाज वाले पुरुष महिलाओं को अधिक आकर्षित करते हैं पर्सेनालिटी एंड इंडिविजुअल डिफ्रेंसेज जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो हमारी आवाज की तीव्रता और विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण का गहरा संबंध है।


कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. जिलियन ओ. कॉनर के अनुसार, ''हमारी आवाज की ध्वनि विपरीत सेक्स में हमारे प्रति सोच निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूनिका निभाती है।


करीब 87 महिलाओं पर किए गए एस शोध के दौरान एक और दिलचस्प बात पता चली। महिलाओं ने आवाज के आधार पर जिस तरह धीमी आवाज वाले पुरुषों को अधिक आकर्षक माना, उसी तरह यह भी माना कि उनसे उन्हें धोखा मिलने की संभावना अधिक है।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पुरुषों की इन चीजों की ओर आकर्षित होती है महिलाएं, करना चाहती है ये काम

शोध के दौरान केवल आवाज के आधार पर महिलाओं से पूछा गया कि वे किसके प्रति अधिक आकर्षित हैं। इस दौरान महिलाओं ने यह भी माना कि धीमी आवाज वाले पुरुष अपेक्षाकृत अधिक रोमांटिक लगते हैं जिस वजह से वे उन्हें अधिक आकर्षित करते हैं।

अब अगर आप भी ऊंची आवाज में बोलते हैं तो कम से कम महिलाओं के सामने धीमा बोलना तो शुरू ही कर दें।