home page

Vastu Tips : घर में किया ये काम तो हाथ में कभी नहीं रूकेगा पैसा

वास्तु शास्त्र का हमारी जिंदगी में काफी गहरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे जिसको ध्यान देकर आप अपनी जिंदगी सवार सकते हैं। आइए जानते हैं नियम-

 | 
Vastu Tips : घर में किया ये काम तो हाथ में कभी नहीं रूकेगा पैसा

HR Breaking News (ब्यूरो)। हर इंसान चाहता है कि वो सफल बने और अपने परिवार को खुश रखें। कहते हैं कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल रही हैं तो इसका कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें : बचपन से महिलाओं के स्वभाव में पाई जाती है ये आदतें, कभी नहीं कर पाती है सुधार

वास्तु शास्त्र का हमारी जिंदगी में काफी गहरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे जिसको ध्यान देकर आप अपनी जिंदगी सवार सकते हैं।

अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपके घर में धन-धान्य की हमेशा कमी रहेगी। लेकिन आप अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखें तो घर का वास्तु दोष दूर हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं नियम-

ये भी पढ़ें :  पुरूषों को मिनटों में पागल बना देती है ऐसी महिलाएं, मिनटों में कर लेती है वश में


बिस्तर पर कभी ना खाएं खाना


वास्तु के मुताबिक हमें कभी भी बिस्तर पर बैठ कर भोजन नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने बिस्तर पर बैठकर भोजन करते है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिस्तर पर बैठ कर भोजन ना करें। वास्तु के अनुसार बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से हमें पूरी जिंदगी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हमें किसी भी फील्ड में सफलता पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार सफलता हमारे हाथ नहीं लगती है।

रात में किचन में जूठा ना छोड़ें बर्तन


कुछ लोग अक्सर रात में भोजन करने के बाद किचन में जूठे बर्तनों छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार आपकी यह आदत धन हानि का कारण बन सकती हैं। रसोई में जूठे बर्तनों को छोड़ देना मां अन्नपूर्णा का अपमान करना माना जाता है, साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।

ये भी पढ़ें : कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट की राहत, इस फैसले ने कर दी मौज

इस दिशा में बैठकर खाएं खाना


वास्तु के मुताबिक आप किस ओर मुख करके भोजन कर रहे हैं यह भी बहुत जरूरी हैं। वास्तु के मुताबिक, हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही भोजन करना चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।


सूर्यास्त के बाद इन चीजों का ना करें दान


वास्तु नियमों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी को भी दान के रूप में दही, दूध और नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : सिनियर सिटीजन को लेकर रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन, हो गई मौज

घर में इस दिशा में रखें मंदिर


वास्तु के अनुसार घर पर हमेशा ईशान कोण में मंदिर बनाएं, वास्तु में इसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ईशान कोण कलश में जल भरकर रखें इससे घर पर खुशियां आती हैं।