home page

Uttar Pradesh के इस जिले में बनेगा नया फोर लेन रोड, रेलवे से मिली NOC

New four lane road : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों को एक साथ जोड़ने के लिए सरकार नए रोड बना रही है। हाल ही में यूपी में सरकार ने एक और नया फोर लेन रोड बनाने का ऐलान किया है। रोड निर्माण के लिए रेलवे ने भी NOC दे दी है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किस रूट पर नया फोर लेन रोड बनाया जाएगा। 

 | 
Uttar Pradesh के इस जिले में बनेगा नया फोर लेन रोड, रेलवे से मिली NOC

HR Breaking News - (UP News)। यूपी तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश वासियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था देने के लिए एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। अब सरकार ने प्रदेश में फोर लेन रोड (New four lane road) बनाने का ऐलान किया है। मथुरा-वृंदावन के बीच रेल ट्रैक के स्थान पर फोरलेन सड़क मार्ग बनाया जाएगा। 

इसको लेकर रेलवे (UP Railway) ने भी फैसला सुना दिया है। रेलवे ने यहां सड़क मार्ग बनाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे की ओर से NOC भी दे दी गई है। अब या तो प्रशासन इस भूमि के बदले रेलवे को भूमि देगा या फिर इसकी कीमत दी जाएगी। यह निर्णय राज्य सरकार स्तर पर होना है।


मथुरा-वृंदावन के बीच बनेगी नई रेलवे लाइन - 


फिलहाल प्रशासन भूमि के मूल्यांकन का कार्य कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि सभी प्रक्रिया पूरा होन के बाद जल्द से जल्द इस नए फोर लेन रोड का निर्माण किया जाएगा। मथुरा-वृंदावन के बीच रेल ट्रैक (Mathura-Vrindavan New Railway Line) की लंबाई 11.8 किलोमीटर है। यहां मीटरगेज रेलवे लाइन थी, इसे रेलवे ने 2022 में ब्रॉडगेज करने का फैसला लिया।


ब्रॉडगेज को लेकर हुआ विरोध - 

सन 2023 में ब्रॉडगेज का काम शुरू हुआ, तो ब्रजवासियों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि ब्राडगेज करने पर कई स्थानों पर अंडरपास और फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे, इससे शहर में जाम की स्थिति बनेगी, शहर 2 हिस्सों में बंट जाएगा। खासा विरोध देख सांसद हेमा मालिनी के हस्तक्षेप पर ब्राॅडगेज का काम रोक दिया गया।


रेलवे ट्रैक की जगह बनेगा फोर लेन रोड - 


वर्ष 2025 में रेलवे ने स्थायी रूप से यह रेलवे लाइन (New Railway Line) बंद कर दी। तब से इस पर रेलवे ट्रैक के स्थान पर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। 7 मार्च को CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में फोरलेन सड़क बनाने की मंजूरी दे दी है। अब प्रशासन ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है।


भूमि हस्तांतरण में लगेगा 3 से 4 माह का समय - 


रेलवे ने भी यह भूमि लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मिल गई है। अब सड़क के मूल्यांकन का कार्य हो रहा है। सरकार या तो रेलवे को इस भूमि के बदले भूमि देगी या फिर इसके बदले पैसे दिए जाएंगे। यह फैसला सरकार और रेलवे के बीच होगा। फिलहाल मूल्यांकन का काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 3 से 4 माह में भूमि हस्तांतरण (Land Transfer) की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा।