home page

UP News : यूपी के इस शहर में बनेगी वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी, 1510 करोड़ की लागत से 230 एकड़ में होगी डेवलेप

UP News Update : उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से लगातार नए-नए प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। जिस पर 1510 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 230 एकड़ में यह वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी डेवलप होगी। इस पर हॉलीवुड की तर्ज पर भी फिल्में बन सकेंगी।

 | 
UP News : यूपी के इस शहर में बनेगी वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी, 1510 करोड़ की लागत से 230 एकड़ में होगी डेवलेप

HR Breaking News (UP News Update) उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में नए आयाम रच रही है। अब उत्तर प्रदेश में एक नई वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी को डेवलप किया जाएगा। इस वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

 

इसके लिए एक शहर का चुनाव भी कर लिया गया है, जिसमें इस फिल्म सिटी को बनाया जाएगा। फिल्म सिटी (New Film City) बनाए जाने के बाद तमाम फिल्म अभिनेताओं को भी यहां काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार अब भी यहां कार्य कर रही है। 


समय पर तैयार नहीं हुई फिल्म सिटी तो लगेगा कंपनी पर जुर्माना 


उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी (Film City) डेवलप की जा रही है। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 1095 दिनों में अगर फिल्म सिटी तैयार नहीं होती है तो कंपनी पर प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार की ओर से यह अहम फैसला लिया गया है। इसके मकसद जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को लेकर लिया गया है। 

ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में बन रही फिल्म सिटी 


फिल्म सिटी (New Film City) को ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में बनाया जा रहा है। इसको लेकर फिलहाल नया फैसला यह लिया गया है कि इसे समय पर बनाया जाए। यमुना प्राधिकरण व बेव्यू कंपनी के बीच करार हुआ है।

फिल्म सिटी का निर्माण फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू भूटानी ग्रुप मिलकर कर रहे हैं। पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण पूरा होना है। इसके लिए समय सीमा 1095 दिन तय की गई है। ऐसा नहीं करने पर कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

1510 करोड़ रुपए की आएगी लागत 


फिल्म सिटी (Film City) को बनाने के लिए 1510 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसका निर्माण अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। यमुना सिटी के सेक्टर 21 में यह नोएडा फिल्म सिटी (Noida Film City) बन रही है।

पहले चरण में फिल्म सिटी 23 एकड़ में तैयार होगी। पूरी फिल्म सिटी को बनाने के लिए 8 साल का लक्ष्य रखा गया है। 1000 एकड़ में यह फिल्म सिटी तैयार होनी है। 3 साल में काम पूरा होने के बाद फिल्मों की शूटिंग यहां पर शुरू कर दी जाएगी।

इसके बाद आगे का कार्य किया जाएगा। फिल्म सिटी के लिए हाईवे, रनवे, अस्पताल, संसद भवन समेत कई अन्य जगहों के लिए सेटअप तैयार किए जा रहे हैं। 

वर्ल्ड क्लास बनेगी फिल्म सिटी 


यह फिल्म सिटी वर्ल्ड क्लास (World Class Film City) होगी। इसको कंपनी के संस्थापक और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने दावा किया है कि फिल्म सिटी को वर्ल्ड क्लास तर्ज पर तैयार किया जाएगा। आधुनिक स्टूडियो बनकर यहां तैयार हो रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यमुना प्राधिकरण की तरफ से भी फिल्म सिटी बनने के दौरान कनेक्टिविटी का ध्यान रखा जा रहा है। आसपास एयरपोर्ट होगा और पांच एक्सप्रेस भी आसपास कनेक्ट होंगे, जिससे फिल्म सिटी मुंबई के कल्चर को टक्कर देगी। 


ग्रीन बेल्ट का भी रखा जा रहा ध्यान 


उत्तर प्रदेश की इस फिल्म सिटी (Film City in Noida) के अंदर 26 एकड़ में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। ग्रीन बेल्ट का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो शूटिंग के लिए विश्वविद्यालय भी शामिल है।

फिल्म सिटी में अभिनेताओं को पूरी सुविधा दी जाएगी। फिल्म सिटी प्रदेश के विकास को नए पंख लगाएगी। नए एक्टर भी यहां पर अपनी उड़ान भर सकेंगे। यहां पर एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बन रहा है।

News Hub