home page

UP News : यह हैं उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख बाजार, विदेशों से भी पहुंचते हैं लोग

UP Best Market : भारत देश में कई फेमस जगह है जहां घूमने तथा शॉपिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में अगर आपकी शॉपिंग करने के शौकिन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में छिपे उन बाजारों के बारे में जहां शॉपिंग करने के लिए लोग विदेशों से भी आते रहते हैं। आइए खबर में जानते है UP के इन मुख्य बाजारों के बारे में विस्तार से।

 | 
UP News : यह हैं उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख बाजार, विदेशों से भी पहुंचते हैं लोग

HR Breaking News : (Major markets of Uttar Pradesh) देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कई ऐसी शानदार जगह है जहां लोग घूमने तथा शॉपिंग करने के लिए आते हैं। शॉपिंग के लिए उत्तर प्रदेश में कई मुख्य डेस्टिनेशन भी है जिनके चर्चे विदेशों तक फैले हुए हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है और किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां आपको आपकी जरूरत का हर एक समान मिल जाए वो भी एकदम बढ़िया क्वालिटी के साथ तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में छिपे उन 10 प्रमुख बाजारों के बारे में जहां खरीदारी करने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं।

 

 

Uttar Pradesh के प्रमुख बाजार

Atta Market, Noida

गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा की अट्टा मार्केट प्रमुख बाजार है। इस बाजार को यूपी का सबसे महंगा और आधुनिक बाजार (most expensive market in UP) माना जाता है। यहां आपको शॉपिंग मॉल से लेकर लक्जरी दुकानें तक मिल जाएंगी। यहां कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व गहनें समेत अन्य उत्पाद मिलते हैं।


Aminabad market in Lucknow

लखनऊ का अमीनाबाद बाजार एक ऐतिहासिक बाजार है, जो कि अवध सूबे काल से चला आ रहा है। यहां आपको लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी, पारंपरिक गहनें व जूतें समेत अन्य सामान मिल जाएंगे। यह बाजार प्रमुख रूप से शादी की खरीददारी के लिए जाना जाता है।


Hazratganj Market in Lucknow

लखनऊ का हजरतगंज एक पॉश शॉपिंग एरिया है। साथ ही, यह यहां का सबसे पुराना बाजार भी है। आपको बता दें कि इस बाजार में कैफे, थियेटर व रेस्तरां से लेकर महंगे ब्रांड के कपड़ें व जूतों की खरीददारी की जा सकती है।


Kinari Bazaar of Agra

दिल्ली की तरह आगरा में भी किनारी बाजार मौजूद है। यह शहर का सबसे बड़ा थोक बाजार है, जहां कालीन, कपड़े, चमड़ा उत्पाद और कांच से बने कीमती सामान भी मिलते हैं।


Meena Bazaar of Kanpur

आपने कानपुर के मीना बाजार के बारे में तो पढ़ा ही होगा। यह बाजार अपने यहां के चमड़ा उत्पाद और कपड़े के लिए जाना जाता है। यहां की तंग गलियां आपको पुरानी दिल्ली की तंग गलियों की याद दिलाएंगी, जहां फुटपाथ से भी आप खरीदारी कर सकते हैं।


Chowk Market of Lucknow

लखनऊ का चौक बाजार विशेष रूप से इत्र और चिकनकारी के लिए जाना जाता है। यहां आपको अवधी कला के सामान, साड़ियां और कुर्ते समेत गहने भी मिल जाएंगे। 


Godaulia Bazaar of Banaras

वाराणसी का गोदौलिया बाजार यूपी के प्रमुख बाजारों (Major markets of UP) में शामिल है। यह एक बड़ा शॉपिंग केंद्र है, जहां बनारसी साड़ियों से लेकर लकड़ी के खिलौने और धार्मिक वस्तुएं मिल जाएंगी।

Bullion Market of Meerut

मेरठ का सर्राफा बाजार तो पूरे एशिया में सबसे बड़े सोने के बाजारों में से एक है। यहां आपको सोना-चांदी बड़ी मात्रा में मिलेगा। वहीं, मेरठ खेल के सामान के लिए भी जाना जाता है।

Bhadohi carpet market

भदोही की कालीन विश्व प्रसिद्ध है। ऐसे में इस शहर को कालीन नगरी भी कहा जाता है। बाजार में आपको हाथ से बने हुए कालीन मिल जाएंगे, जो कि अपने डिजाइन व गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Mathura market

मथुरा का बाजार पारंपरिक बाजारों में शामिल है। यहां आपको धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी से लेकर हस्तशिल्प का सामान मिल जाएगा। इस बाजार को विशेष रूप से पूजन सामाग्री से जुड़ी खरीददारी के लिए जाना जाता है।