home page

Anil Ambani की कमाई हुई जीरो, जानिये अब कहां से चल रहा है खर्चा

Anil Ambani Net Worth 2023 : आज मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता है एक रिपोर्ट में पता चला है कि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने मीडिया को अपनी संपत्ति जीरो बताई थी। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कि ये बात सही है या गलत।
 | 
Anil Ambani की कमाई हुई जीरो, जानिये अब कहां से चल रहा है खर्चा

HR Breaking News (ब्यूरो)। जहाँ एक तरफ मुकेश अंबानी न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं उनके छोटे भाई अनिल अंबानी की हालत खराब है। फरवरी 2020 में अनिल अंबानी ने अपनी संपत्ति 'जीरो' बताई थी। पर क्या ऐसा वाकई है? आगे जानिए कि अनिल इस समय कहां-कहां से कमाई करते हैं।

अभी भी हैं आरएडीए के चेयरमैन

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार अनिल अंबानी अभी भी इस ग्रुप के चेयरमैन हैं। ग्रुप में रिलायंस कैपिटल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस एंटरटेनमेंट, रिलायंस पावर और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल शामिल हैं। ये कंपनियां अनिल अंबानी की कमाई का जरिया हो सकती हैं।


250 करोड़ के मालिक


एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल अंबानी अभी भी 20,444 करोड़ रु के मालिक हैं। उनके घर की वैल्यू ही 5000 करोड़ रु बताई जाती है। उनके पास एक 3.5 करोड़ की रॉल्स रॉयस भी है।


आरएडीए की एसेट्स


रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार रिलायंस ग्रुप के पास 3,16,000 करोड़ रुपये (47 अरब डॉलर) की एसेट्स है। इसका सालाना रेवेन्यू 62,400 करोड़ रुपये (9.3 अरब डॉलर) से अधिक है। ग्रुप की नेटवर्थ 1,02,000 करोड़ से अधिक है। जबकि ग्रुप में करीब 1,00,000 कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं। आगे जानिए ग्रुप की कंपनियों का हाल। आप इस लिंक पर ग्रुप की एसेट्स की जानकारी ले सकते हैं।


रिलायंस कैपिटल हो गई दिवालिया


रिलायंस कैपिटल दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही है। रिलायंस कम्युनिकेशंस की हालत खराब है, पर एनएसई पर इसकी मार्केट कैपिटल अभी भी 370.47 करोड़ रु है।


रिलायंस पावर की मार्केट कैपिटल


रिलायंस पावर की मार्केट कैपिटल इस समय 4,564.42 करोड़ रु है। कंपनी का रेवेन्यू 2022 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1936 करोड़ रहा था। पर इसे 244 करोड़ रु से अधिक का घाटा हुआ था।


बात करें रिलायंस एंटरटेनमेंट की तो यह भी अभी फिल्म प्रोडक्शन कर रही है। कंपनी IB71, सेक्शन 84 और चाणक्य का प्रोडक्शन कर रही है। वहीं कंपनी विश पुरी और इंडियन पुलिस फोर्स नाम से दो नयी वेब सीरीज भी ला रही है।
इसी तरह रिलायंस इंफ्रा की मार्केट कैपिटल 5,487.92 करोड़ रु है।

दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति

2008 में, फोर्ब्स ने अनिल अंबानी को दुनिया का छठा सबसे अमीर व्यक्ति बताया था। तब उनकी दौलत 42 अरब डॉलर आंकी गई थी।