अनिता कुंडू ने एक और उपलब्धि की अपने नाम, अब अगला लक्ष्य है ये…
HR BREAKING NEWS. पर्वतारोही अनीता कुंडू ने अपने जीवन की एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अनीता कुंडू ने नेपाल की सबसे खतरनाक चोटी लोबूचे को फतेह कर लिया है। इस पर्वत की ऊंचाई 6 हजार 119 मीटर है। अनीता ने लगातार 24 घंटे चढ़ाई करके इस चोटी पर तिरंगा फहराया। चढ़ाई के दौरान स्नोफॉल होता रहा, लेकिन अनीता ने इन विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की।
हरियाणा में अनिल विज का बड़ा फैसला : कल से हर रोज शाम 6 बजे बंद करनी होंगी सारी दुकानें
अब अनीता माउंट ल्होत्से के अभियान पर निकलेंगी, जिसकी ऊंचाई 8516 मीटर है। यह ऊंचाई माउंट एवरेस्ट के समान ही है। दुनिया में 8000 किमी से ज्यादा ऊंचाई की 14 चोटियां है। सेवन समिट अभियान के बाद अनिता 14 चोटियों को भी फतेह करेगी। 14 में से दो ऊंची चोटियों को अनीता फतेह कर चुकी है और तीसरी चोटी की चढ़ाई लहोत्से होगी।
हिसार की छोरी Poonam Punia ने गोल्ड पर किया कब्जा, competitor को 5-0 से किया परास्त
अब तक ये रही हैं उपलब्धियां :
करीबन 12 साल से पर्वतारोहण कर रही अनीता ने माउंट एवरेस्ट 3 बार, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विनसन मासिफ, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर एल्बर्स, दक्षिण अमेरिका की एकोनकागुआ, ऑस्ट्रेलिया की कार्सटेंस पिरामिड शिखर, उत्तराखंड में स्थित रुदुगैरा के 5800 मीटर ऊंचे शिखर को फतेह किया है। माउंट एवरेस्ट के समान ही माउंट मनास्लू को भी अनीता ने फतेह किया है। इन उपलब्धियों के लिए अनीता को तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं 18 मई 2013 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतेह किया। 21 मई 2017 में चीन के रास्ते से एवरेस्ट फतेह किया और माउंट एवरेस्ट को दोनों रास्तों से फतेह करने वाली देश की पहली बेटी बनीं। 2018 में दुनिया की सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई अभियान के तहत अफ्रीका की किलिमंजारो, यूरोप की एलबुर्स, अंटार्कटिका की विनसन मासिफ, दक्षिणी अमेरिका की अकांकागुवा, ऑस्ट्रेलिया की कारस्टेंस पिरामिड शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 27 सितंबर 2019 को चोटी माउंट मनासलू को फतेह किया। 5 अक्तूबर 2020 को उत्तराखंड में स्थित रुदुगैरा के 5800 मीटर ऊंचे शिखर को फतेह किया।
