UP वालों को एक और बड़ी सौगात, यहां बनेगा ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे
New Link Expressway : उत्तर प्रदेश को देश के हर राज्य और जिले के साथ कनेक्ट करने के लिए योगी सरकार एक्सप्रेसवे का जाल बिछा रही है। अब सरकार ने प्रदेशवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। दरअसल, यूपी में अब एक नया ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। यह लिंक एक्सप्रेसवे दो बड़े एक्सप्रेसवे को साथ में जोड़ेगा। चलिए जानते हैं -
HR Breaking News (Up New Link Expressway)। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य है और इनकी संख्या में तेजी से बढ़ौतरी होती जा रही है। अब योगी सरकार यूपी में एक और ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है।
उत्तर प्रदेश (Up Expressway News) में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार तेजी से कार्य कर रही है। वैसे तो यूपी पहले ही देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है, लेकिन अब सरकार का लक्ष्य इनकी संख्या में बढ़ौतरी करने का है। इसी कड़ी में राज्य सरकार इन एक्सप्रेसवे (Up Expressway Update) को आपस में जोड़कर एक्सप्रेसवे ग्रिड बनाने जा रही है।
इन दो एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे -
बता दें कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए योगी सरकार ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बना रही है। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से लखनऊ से कानपुर जाने वाले वाहन सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए निकल आएंगे। बड़े और भारी वाहनों को लखनऊ शहर के अंदर से नहीं गुजरा पढ़ेगा। इससे ट्रैफिक जाम काफी कम हो जाएगा।
लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने में आएगा इतना खर्चा -
पिछले महीने यूपी के मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए एक नया ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (New Greenfield Link Expressway) बनाने की योजना बनाई है। नए लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह लिंक एक्सप्रेसवे 49.96 किलोमीटर लंबा होगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने में 4,775.84 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने से होगा ये फायदा -
नया लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) बनने से लखनऊ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर जैसे प्रमुख शहरों के बीच ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और सफर पहले से ज्यादा तेज हो जाएगा, बल्कि इससे इनडस्ट्रियल डेवलपमेंट, बिजनेस और पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।
जान लें कहां से कहां तक बनाया जाएगा लिंक एक्सप्रेसवे -
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) के साथ कनेक्ट करने के लिए बनने वाला ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के भलिया ग्राम (चैनेज 294+230) से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पहांसा ग्राम (चैनेज 6+350) तक बनाया जाएगा।
भविष्य में बन सकता है 8 लेन लिंक एक्सप्रेसवे -
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (Greenfield Link Expressway) लगभग 50 किलोमीटर लंबा होगा। इसे 6 लेन बनाया जाएगा। अनुमान है कि ट्रैफिक दबाव बढ़ने के कारण भविष्य में इसे 6 लेन से बढ़ाकर 8 लेन किया जा सकता है। इसलिए शुरुआत में सभी संरचनाएं उस तरह की हैं कि बनाई जा रही हैं।
120 किमी की स्पीड से दौड़ेगें वाहन -
रिपोर्ट के मुताबिक इस लिंक एक्सप्रेसवे (Up Link Expressway) प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 120 किमीलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी। इस एक्सप्रेसवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) भी लगाया जाएगा, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित रहेगा।
परियोजना के तहत 2 बड़े पुल, 20 छोटे पुल, 60 बॉक्स कल्वर्ट, 21 लो वॉल्यूम अंडरपास (LVUP), 16 स्मॉल व्हीकुलर अंडरपास (SVUP), 8 व्हीकुलर अंडरपास (VUP), 2 रेलवे ओवरब्रिज, 6 फ्लाईओवर और 5 इंटरचेंज का निर्माण होगा।
लिंक एक्सप्रेसवे (Up Link Expressway) से आसपास के गांव वाले इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए इसके दोनों तरफ 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी। इस सर्विस लेन के होने से ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे तक आने-जाने में परेशान नहीं होगी। इसके साथ ही ट्रैफिक साइन, क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग और अन्य आधुनिक सुरक्षा इक्यूपमेंट लगाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) उत्तर-दक्षिण दिशा में हैं, जबकि आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिम से पूरब दिशा में फैले हैं। यह नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने से राज्य के दो बड़े एक्सप्रेसवे साथ में जुड़ जाएंगे। सरकार के इस प्रोजेक्ट से प्रदेश में सफर तो आसान होगा ही इसके साथ ही यूपी की आर्थिक गतिविधियों और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
