home page

UP के नक्शे में एक और शहर का होगा उदय, 257 गांवों की जमीन पर बसेगी स्मार्ट सिटी, जमीन अधिग्रहण जल्द

UP New City :उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार विकास के मॉडल पर कार्य कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 257 गांव की जमीन पर एक नई स्मार्ट सिटी बसाई जाएगी। इससे उत्तर प्रदेश के नक्शे में एक और शहर का उदय हो जाएगा।

 | 
UP के नक्शे में एक और शहर का होगा उदय, 257 गांवों की जमीन पर बसेगी स्मार्ट सिटी, जमीन अधिग्रहण जल्द

HR Breaking News (UP New City Project) उत्तर प्रदेश में लगातार आ रहे हाईवे, नई रेलवे लाइन, नई टाउनशिप व मेट्रो के प्रोजेक्ट के बीच नए शहर को बसाने का प्रोजेक्ट आ गया है।

 

उत्तर प्रदेश में एक और नया शहर बसाया जाएगा जो 257 गांव की भूमि पर स्थापित किया जाएगा। यह शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर लोगों को तमाम सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। 

 


ऐतिहासिक कदम की ओर योगी सरकार 


उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi govt) की ओर से कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहा हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में एक महत्वाकांक्षी शहरी विकास प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। 257 गांव की भूमि पर नया शहर विकसित किया जाएगा। मास्टर प्लान के तहत इस प्रकार यह शुरू कर दिया गया है। 

फॉरेन कंट्रीज की तरह होगा डिजाइन 


उत्तर प्रदेश के नए शहर (UP New City Project) का डिजाइन फॉरेन कंट्रीज की तरह होगा। इसको स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शहर को पर्यावरण के अनुकूल बसाया जाएगा और ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शहर में सौर ऊर्जा को लेकर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। ग्रीन बिल्डिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ओपन ग्रीन स्पेस के कॉन्सेप्ट पर आधारित पूरा शहर होगा। नागरिकों की सुविधा के लिए स्मार्ट सेवाएं प्रदान की जाएंगी। 


ट्रैफिक सिस्टम भी होगा हाईटेक 


उत्तर प्रदेश के नए शहर में ट्रैफिक सिस्टम को भी हाईटेक बनाया जाएगा। शहर में इंटीग्रेटेड सर्विलांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Integrated Surveillance Traffic Management System) को लागू किया जाएगा।

शहर के अंदर नए स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल (smart traffic system) और हाईटेक कैमरे भी लगाए जाएंगे, जो ट्रैफिक को रियल टाइम मॉनिटरिंग करने का काम करेंगे। नए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था भी काफी बेहतर होगी। 

भविष्य के भारत के सपने का होगा नया शहर 


उत्तर प्रदेश का यह नया शहर (New city in UP) भविष्य के भारत का सपना है। परियोजना में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि साथ में व्यावसायिक संस्था संभावनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को एक नई गति भी मिलेगी। शहर में सभी वर्गों के लिए नई योजनाएं लेकर आई जाएंगी। रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और आवास के लिए बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी। 


किसानों को मिलेगा मुआवजा 


शहर को मास्टर प्लान 2041 (City Master Plan UP) के अंतर्गत बसाया जाएगा। इसमें अब 141 नए गांवों को जोड़ा गया है। इससे ग्रेटर नोएडा का क्षेत्रफल 55917 हेक्टेयर हो गया है, जो पहले 22255 हेक्टेयर था।

ग्रेटर नोएडा फेस 2 के विस्तार और शहर की बसावट के लिए यह भूमि खरीदी गई है। यहां पर किसानों को बड़ा मुआवजा दिया जाएगा और लोगों को रहने के लिए अच्छी जगह मिलेगी। 


अब हो गए कुल 257 गांव 


न्यू नोएडा (New Noida) के विकास को हरी झंडी दे दी गई है। मास्टर प्लान के विस्तार में अब 144 नए गांव जोड़े गए हैं। इससे पहले कुल गांव की संख्या 117 थी। अब कुल गांव 257 हो गए हैं।

न्यू नोएडा को ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खामियों को ध्यान में रखते हुए बेहतर और संयोजित तरीके से बसाया जाएगा। नया शहर दादरी और बुलंदशहर के 84 गांव की जमीन पर बसेगा। शहर का विकास चार चरणों में किया जाएगा और 2041 तक यह पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। 

कैसे डेवलप होगा न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 प्रोजेक्ट 


सरकार के प्रोजेक्ट का नाम न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 (New Noida Master Plan 2041) रखा गया है। इसको चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 3165 हेक्टेयर जमीन पर बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा और भूमि अधिग्रहण में आवासीय एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों का निर्माण होगा।

यह कार्य 2023 से 2027 तक किया जाएगा। दूसरे चरण में 2022 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण में 2032 से 2037 तक विकास को आगे बढ़ावा दिया जाएगा। चौथे और अंतिम चरण में 2037 से 2041 तक परियोजना को पूर्ण रूप से विकसित कर स्मार्ट शहर बसाया जाएगा। 


बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर के कई गांव शामिल

 
उत्तर प्रदेश (UP News) के नए शहर के विस्तार के लिए बुलंदशहरपुर, हापुड़, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के अच्छेजा, अहमदपुर अगवाना, आमका, खटाना, रानौली, गेसूपुर, बिसहाड़ा, प्यावली और ऊंचा अमीपुर जैसे प्रमुख गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों की जमीन अधिग्रहण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।