Delhi NCR में 2031 तक बसाया जाएगा एक और नया शहर, इन गांवों की भूमि का किया चयन
Delhi NCR News : दिल्ली एनसीआर को लगातार डेवलप किया जा रहा है। देश की राजधानी और आसपास के शहरों में लगातार आबादी बढ़ती जा रही है। यूपी, हरियाणा, राजस्थान में एनसीआर के शहर आते हैं, अब इन शहरों के अलावा भी नए शहर बसाए जा रहे हैं। ऐसे ही एक नए शहर की रुपरेखा सामने आ गई है। इसके लिए गांवों का चयन किया जा चुका है।
HR Breaking News (Delhi New City)। दिल्ली के आसपास के इलाके को लगातार मजबूत किया जा रहा है। नोएडा और गुरुग्राम तो राजधानी के पास के वे दो प्रमुख शहर बन गए हैं, जो दो राज्यों को राजस्व देने में अग्रिणी है। इन हरियाणा में गुरुग्राम तो उत्तर प्रदेश में नोएडा मॉडल शहर बन चुके हैं। अब दिल्ली के पास एक और नया शहर बसाया गया है।
तमाम सुविधाओं से भरा होगा शहर
नए शहर के लिए सभी विभागों ने संबंधित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कार्य को भी लगभग पूरा कर लिया है। रिपोर्टें अंतिम चरण में है। इसके बाद सीमांकन, प्रशासनिक ढांचे और नगर विकास की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नए शहर के अंदर लोगों को बेहतर सड़कें, सार्वजनिक परिवहन, अंडरपास, ट्रेनों के स्टॉपेज, और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेगी। यह दिल्ली-NCR को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और रोजगारमुखी शहर मिलेगा।आने वाले कुछ सालों में ये नया शहर पूरे उत्तर भारत के लिए एक रोल मॉडल स्मार्ट सिटी बनकर सामने आ सकता है।
क्या होगा नए शहर का नाम
नए शहर को एनसीआर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की भूमि पर बसाया जा रहा है। यह शहरी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल होगी। राज्य की योगी सरकार की ओर से दिल्ली-NCR क्षेत्र को एक और नया शहर देने की योजना पर तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है।
दिल्ली (Delhi News) से सटे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) नाम का शहर बसाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मेगा प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग इसमें मिलकर कार्य कर रहे हैं।
इतने गांवों को मिलाया जाएगा
शहर को बसाने के लिए प्लान तैयार है। ग्रेटर गाजियाबाद की नींव गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में रखी जाएगी। इस प्लान में पहले 13 गांव शामिल किए जाने थे, अब इसको बढ़ा दिया गया है और अब ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad News) 20 गांव की जमीन पर बसेगा। इस प्रस्तावित शहर में कुल 175 वार्ड को बनाया जाएगा। इसमें मुरादनगर के साथ-साथ खोड़ा, लोनी और डासना नगर पंचायत जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ा जाने वाला है।
ऐसा है नए गाजियाबाद का प्रस्ताव
नए शहर के प्रशासनिक प्रबंधन के लिए एक ठोस व्यवस्था प्रस्ताव की जा चुकी है। ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad Kab tak banyga) को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाया जाने वाला है। इसका नेतृत्व सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा किया जाने वाला है। इसके अलावा, शहर को तीन जोन में विभाजित किया जाएगा और हर जोन का प्रभारी एक आईएएस अधिकारी होगा।
स्मार्ट तरीके से होगा क्षेत्र का विकास
इस मेगा सिटी प्रोजेक्ट को गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के 2031 मास्टर प्लान में शामिल किया जा रहा है। अब सड़क नेटवर्क और मौजूदा विकास क्षेत्र के आधार पर ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) की सीमाएं तय की जा रही हैं। जिला प्रशासन नई सीमाओं और क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी को संकलित की जा रही है।
इसकी वजह से विकास योजनाएं व्यवस्थित, व्यावहारिक और टिकाऊ बनने वाला है। मास्टर प्लान के अंतर्गत शहर में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास (Greater Ghaziabad Projet) को प्राथमिकता दी जाने वाली है।
