home page

UP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, जानिये बिजली की नई दरें

UP News : अगर आप यूपी से हैं तो आपके लिए बड़ी खबर हैं। बिजली की नई दरें लागू हुई हैं। आइए जानते हैं कितनी बढ़ोतरी हुई है। 

 | 
UP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, जानिये बिजली की नई दरें

HR Breaking News (Delhi) : उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने एक बयान में कहा है कि फिलहाल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि बिलिंग, कलेक्शन और प्रदर्शन से जुड़ीं अन्य खामियों को समय रहते दूर किया जाए ताकि अच्छे ग्राहकों को इन गड़बड़ियों के कारण ज्यादा भुगतान करने की जरूरत न पड़े. आयोग की ओर से स्मार्ट मीटर के लिए कोई पैसा इन डिस्कॉम को देने की बात नहीं कही गई है. लिहाजा स्मार्ट मीटर से जुड़ी जिम्मेदारियों का वहन उन्हें खुद करना होगा.

यूपी उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवदेश वर्मा ने कहा कि नियामक आयोग ने ये फैसला लिया कि बिजली कर्मी भी अब सामान्य उपभोगता में आएंगे।बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नही हुई। ग्रेटर नोएडा के उपभोक्ताओं को राहत है

ये भी जानें : UP के इन जिलों में बनेंगे 3 नए नेशनल हाईवे, 4600 करोड़ आएगी लागत

आयोग ने वार्षिक समीक्षा के दौरान बिजली दरों को लेकर आपत्तियों, सुझाव और टिप्पणियों को संज्ञान में लिया गया. इसमें राज्य सलाहकारी समिति के सुझावों को भी ध्यान में रखा गया. पांच विद्युत वितरण निगमों की बात करें तो 11.75 बिलियन यूनिट इस दौरान खरीदी गई, जिसका मूल्य 64,930 करोड़ रुपये के करीब था. जबकि अनुमान 123.41 अरब यूनिट के मूल्य 73,412 करोड़ रुपये के पास था. बिजली निगमों ने 19.80 फीसदी के पॉवर लॉस की बात कही है, लेकिन यह 11.08 फीसदी ही मान्य है. डिस्कॉम को पहले ही 2928 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है. सभी बातों को ध्यान में रखा जाए तो उनके अकाउंट में अभी भी 6507 करोड़ रुपये अतिरिक्त हैं. 

ये भी पढ़ें : ये है बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, 1939 में बदला गया था नाम

यूनिट वर्तमान रेट (घरेलू, शहरी)                                                                                 नई बिजली दर    यूनिट नई दर  (घरेलू, शहरी)
0-100 रू0 5.50 प्रति यूनिट                                                                                           0-100 रू0 5.50 प्रति यूनिट
101-150 रू0 5.50  प्रति यूनिट                                                                                      101-150 रू0 5.50 प्रति यूनिट
151-300 रू0 6.00 प्रति यूनिट                                                                                       151-300 रू0 6.00 प्रति यूनिट
300 के ऊपर रू0 6.50 प्रति यूनिट                                                                                300 के ऊपर रू0 6.50 प्रति यूनिट
घरेलू बी0पी0एल0 रू0 3.00 (100 यूनिट तक)                                                          घरेलू बी0पी0एल0 रू0 3.00 (100 यूनिट तक)