UP के सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा अपडेट, योगी सरकार ने लिया सख्त फैसला

HR Breaking News - (UP employees news)। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में विकास और सुशासन के लिए कई व्यवस्थाएं व नियम बनाकर उन्हें लागू करने पर जोर दे रही है। सरकार का उद्देश्य है कि जनता को बेहतर रूप में सुविधाएं मिलें और प्रदेश में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार हो, इसके लिए अब सरकार ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि सरकारी कर्मचारियों (UP government employees) को भी अब बनाए गए सभी नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए उन्हें एक बड़ा जरूरी काम भी करना होगा, नहीं तो कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया अहम फैसला-
हाल ही में यूपी सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने (Secretary Manoj Kumar Singh) शासनादेश जारी करते हुए बताया कि एक फरवरी की समीक्षा में यह संज्ञान में आ गया है कि अभी तक पोर्टल पर कुल 831844 अधिकारियों द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है।
कर्मचारियों के सापेक्ष कुल 593873 अधिकारियों कर्मचारियों (71 प्रतिशत) द्वारा अपना सम्पत्ति विवरण पोर्टल (Property Details Portal) पर प्रस्तुत कर दिया गया है। शासन ने इन बात को स्पष्ट करते हुए बताया कि निर्धारित समयावधि में कार्मिकों द्वारा चल-अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया है।
इन कर्मचारियों को अगले एक साल तक नहीं मिलेगा प्रमोशन-
मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब लोगों को पंजीकरण का अंतिम मौका दिया जा रहा है। राज्य के समस्त सरकारी (Update for UP employees) अधिकारी कर्मचारी तथा मानव सम्पदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) पर पंजीकृत राज्याधीन स्वायत्तशासी संस्थाओं/निगमों/ उपक्रमों के अधिकारियों कर्मचारियों के 15 फरवरी तक हर हाल में अपनी चल अचल संपत्ति का रजिस्ट्रेशन मानव संपदा पोर्टल पर कराने की जरूरत होगी। 15 फरवरी तक विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों के प्रोन्नति (promotion of UP government employees) पर अगले एक वर्ष के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
इस तरीख तक कराना होगा अप्रुव-
ठीक इसी तरह से सेल्फ अप्रेजल को लेकर भी सरकार (Yogi government) ने एक और आदेश को बनाया है। इसमें मुख्य रुप से सचिव की ओर जानकारी देते हुए बताया गया है कि अब 28 फरवरी तक कर्मचारी व अधिकारियों का सेल्फ अप्रेजल भरा जा सकता है। सेल्फ अप्रेजल (Self Appraisal) के भरे जाने के बाद कर्मचारियों के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया जा रहा है। जबकि उनके ऊपर के अधिकारियों को 28 फरवरी तक इस अप्रूव करना होगा।