home page

महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों का DA और DR होगा जीरो

DA DR Zero : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। एक करोड़ से ज्यादा सेवारत और सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों का के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को जीरो किया जाएगा। 8वें वेनत आयोग की मंजूरी के बाद महंगाई भत्ते पर यह कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट है। 

 | 
महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों का DA और DR होगा जीरो

HR Breaking News (DA Update) इस साल कर्मचारियों को लगातार सरकार की ओर से गिफ्ट मिले हैं। 2025 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में संसोधन करने के लिए हाल ही में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई है। इससे कर्मचारियों तगड़ा लाभ होगा।

 

वहीं, इस बजट में कर्मचारियों को आयकर में भी बड़ी छूट दी गई है। कर्मचारियों के लिए आयकर फ्री कमाई की सीमा 12 लाख 75 हजार रुपये कर दी गई है। वहीं, अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Update) को जीरो किए जाने का अपडेट सामने आया है। 

 

कर्मचारियों के मन में उठ रहे सवाल


महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DA DR Update) को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों के लिए क्या प्रावधान होंगे। 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद कई भत्ते खत्म किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार किन भत्तों में कटौती कर सकती है। 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के मन में तमाम ऐसे सवाल उठ रहे हैं।  

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हो जाएगा जीरो


केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के डीआर (DA DR Update) को 0 कर दिया जाएगा। 5वें वेतन आयोग में प्रवाधान था कि महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 50% से ऊपर होने पर ऑटोमेटिक बेसिक सैलरी या बेसिक पेंशन में शामिल हो जाता था। वहीं, छठे और 7वें वेतन आयोग में ऐसा प्रावधान नहीं था। 


7वें वेतन आयोग में है ये व्यवस्था
 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही है। इसमें डीए को बेसिक सैलरी (Basic Salary) में मर्ज करने का प्रावधान नहीं था। नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के समय सैलरी, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय होती है।  ऐसे में महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में शामिल नहीं किया जाएगा। 

हर छह महीने में संसोधित होता है महंगाई 
 

महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को में बदलाव करती है। इसे जनवरी और जुलाई से कर्मचारियों की सैलरी (DA DR Update) में कैलकुलेट किया जाता है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जीरो हो गया है। 


कब जीरो होगा महंगाई भत्ता 
 

महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी और पेंशन के आधार पर मिलता है। कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा हिस्सा महंगाई भत्ता (DA DR Update) ही होता है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा। यह बाद में हर छह महीने के महंगाई भत्ते और महंगाईर राहत के आधार पर अपडेट किया जाएगा।   

8वें वेतन आयोग के लागू होने में लगेगा समय
 

केंद्र सरकार की ओर से हर दस साल में नए वेतन आयोग को लागू किया जाता है। 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) के 2016 में लागू किया गया था। 6वें वेतन आयोग को साल 2006 में लागू किया गया था। इसी आधार पर अब दस साल बाद साल 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू हो जाएगा। कर्मचारियों को उम्मीद है कि जनवरी 2026 में सरकार नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा कर देगी, लेकिन अभी रिपोर्ट्स आ रही है कि इसकी घोषणा होने में कुछ महीने की देरी भी हो सकती है।