home page

Bihar ka Mausam : बिहार के 7 शहरों में हीटवेव की चेतावनी, 24 से बदलेगा मौसम

Bihar ka mausam - मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के इन सात शहरों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं बिहार के इन शहरों में 24 तारीख से मौसम में बदलाव दिखाई देगा...
 
 | 
Bihar ka Mausam : बिहार के 7 शहरों में हीटवेव की चेतावनी, 24 से बदलेगा मौसम

HR Breaking News, Digital Desk- पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में गर्म हवा के प्रवाह से हीट वेव की स्थिति बनी रही। पटना समेत प्रदेश के शेखपुरा, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा व नालंदा में गर्म हवा के प्रवाह से उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा।

बांका, अररिया व कटिहार में बादल छाए रहने के साथ वर्षा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान बांका में 1.5 मिमी, अररिया में 1.0 मिमी व कटिहार में 0.5 मिमी बा‍रिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मध्य क्षोभ मंडल में ट्रफ स्थापित है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के सात शहरों पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, जमुई, बांका व पश्विमी चंपारण में उष्ण लहर का प्रवाह बना रहेगा।

इन प्रभावों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं, उत्तर पूर्व भागों के एक-दो स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा के आसार हैं।

दो दिन बाद मौसम में बदलाव-
दो दिन बाद यानी 24 मई से प्रदेश का मौसम करवट लेगा। इस दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी के साथ बिजली चमकने, मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।  24 मई को पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना को लेकर चेतावनी दी गई है।

48 घंटे बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। रविवार को राजधानी व प्रदेश के दक्षिणी भागों में सूर्य के तल्ख तेवर व गर्म हवा से लोग दिन भर परेशान रहे।

पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढ़ा। पटना का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान-

- पटना 42.0

- शेखपुरा 43.1

- भोजपुर 43.5

- औरंगाबाद 44.3

- बांका 40.9

- नवादा 42.6

- नालंदा 42.4

- गया 43.3

- डेहरी 43.8

- जमुई 41.2

- वैशाली 41.4 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)