home page

Breaking News: आगरा के होटल में पकड़ी गई विदेशी लड़कियां, जानें पूरा मामला

आगरा के ताजनगरी फेज एक स्थित होटल द एंपायर में उज्बेकिस्तान की युवतियों को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों के पास फर्जी आईडी मिली है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जातने हैं पूरी जानकारी- 

 | 
Breaking News: आगरा के होटल में पकड़ी गई विदेशी लड़कियां, जानें पूरा मामला

HR Breaking News (नई दिल्ली)। आगरा के ताजनगरी फेज एक स्थित होटल द एंपायर में फर्जी आधार लगाने पर गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियों का आगरा कनेक्शन तलाशा जा रहा है। वह किसके संपर्क में थीं? फर्जी आईडी से रुकने का क्या मकसद था? यह पता किया जा रहा है। मोबाइलों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। दूतावास को पत्र लिखकर दोनों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

ये भी पढ़ें : Love Affair : 21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी

ताजगंज स्थित होटल द एंपायर में शनिवार रात को उज्बेकिस्तान की रहने वाली दिलयारा और मैक्सरा रामक्सन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने होटल में कमरा लेने के लिए फर्जी आधार कार्ड लगाया था। दोनों ने पासपोर्ट और वीजा नहीं दिखाया था। पासपोर्ट की कापी मोबाइल में दिखाई थी। इससे उनके उज्बेकिस्तान के होने के बारे में पता चला था। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद जेल भेज दिया गया था। दोनों के मोबाइल कब्जे में लिए गए थे।

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि एक युवती ने बताया था कि उसकी बहन दिल्ली में रहती है। उसने भारतीय युवक से शादी की है। मगर, बहन उससे मिलने नहीं आई। युवतियों से पूछा गया था कि वह आगरा क्यों आई थीं? इसके बारे में यही कहा कि वह ताजमहल देखना चाहती थीं। अगर, उन्हें ताजमहल देखना था तो फर्जी आईडी का प्रयोग क्यों किया? फर्जी आधार कार्ड कहां से बनवाएं? यह वो नहीं बता सकी हैं।

आगरा में किसने बुलाया

पुलिस को आशंका है कि युवतियों को किसी ने आगरा बुलाया था। उन्हें होटल में ठहरा दिया था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि उन्हें बुलाने वाला कौन है? इसके लिए मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। व्हाट्स एप काल को भी चेक किया जाएगा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मोबाइल की जांच कराई जाएगी। गैलरी में कोई ऐसी सामग्री तो नहीं है कि जिससे किसी रैकेट से जुड़ा होने का पता चले, यह देखा जाएगा।

कब आईं थीं भारत

पुलिस ने दूतावास को पत्र लिखा है। जानकारी जुटाई जा रही है कि दोनों युवतियां भारत कब आई हैं? उनके वीजा की अवधि कब समाप्त हो गई। वह वापस क्यों नहीं गईं? यह सब पता किया जा रहा है। उन्हें फर्जी आधार कार्ड कहां से मिले। इसके लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। आधार कार्ड पर दिल्ली के पते थे।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति से असंतुष्ट महिला करती है ये हरकतें, दूसरे मर्दो के साथ करना चाहती है ये काम

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उज्बेकिस्तान की युवतियों के संबंध में दूतावास को पत्र लिखा गया है। दोनों आगरा में किससे मिलने आईं थीं। फर्जी आधार कार्ड किसने बनाए। वीजा कब तक का था। इस सबकी जानकारी जुटाई जा रही है।