home page

Breaking News : लड़कियों को बहला फुसलाकर होटलों में आते, और फिर करवाया जाता गंदा काम

देह व्यापार के मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं। पुलिस इन मामलों को लेकर सख्त होती जा रही है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। जानिये पूरा मामला- 

 | 
Breaking News : लड़कियों को बहला फुसलाकर होटलों में आते, और फिर करवाया जाता गंदा काम

HR Breaking News (नई दिल्ली)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक होटल में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान होटल में कई प्रेमी जोड़े मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। बताया गया है कि इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

ये भी पढ़ें : My Story : मैंने अपने पति की खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज

खिर्वा रोड पर है होटल, हिंदुवादी पहुंचे

घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड स्थित होटल की है। इस होटल में चल रही गतिविधियों के बारे में हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से कई प्रेमी जोड़ों को निकाला।

हिंदुवादियों ने होटल पर लगाए ये आरोप

पुलिस की कार्रवाई के दौरान हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्त्ता भी मौके पर पहुंच गए। हंगामा किया। कार्यकर्त्ताओं का आरोप है कि यहां अनैतिक कार्य होते हैं। साथ ही कहा कि समुदाय विशेष के कुछ लड़के हिंदु लड़कियों को बहला फुसला कर यहां लाते हैं और उनके साथ गलत काम करते हैं। कार्यकर्त्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल में देह व्यापार भी कराया जाता है।

लड़के-लड़कियों के परिवार वाले बुलाए

ये भी पढ़ें : UP में नया शहर बनाने के लिए मिली 1000 करोड़ की मंजूरी, 87 गांवों की जमीन के बढ़ेंगे रेट

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए जोड़ों के परिवार वालों को थाने पर बुलाया गया। माता-पिता और उनके बच्चों को हिदायत देकर घर भेजा गया है। साथ ही हिंदुवादियों ने चेतावनी दी है कि इन गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। वहीं इलाके के क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि लड़के और लड़कियों के परिवार को थाने पर बुलाया गया था। होटल पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।