home page

NCR के इस शहर में 12 कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, तोड़े गए सैकड़ों निर्माण

अवैध निर्माण को लेकर इन दिनों प्रशाशन काफी सख्ती दिखा रहा है और ऐसे निर्माणों के ऊपर तगड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोज़र से इन्हे ध्वस्त कर रहा है | प्रशाशन ने NCR के इस शहर में 12 क्लोनिओं को चिन्हित किया और यहां पर बुलडोज़र चलाया | आइये जानते हैं इसके बारे में 

 | 
NCR के इस शहर में 12 कॉलोनियों पर चला बुलडोजर,

HR Breaking News, New Delhi : गुरुग्राम (gurugram news) के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने शुक्रवार को फर्रुखनगर ब्लॉक में अवैध रूप से पनप रही 12 कॉलोनियां बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दीं। ये कॉलोनियां करीब 61 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही थीं। इनमें 10 निर्माणाधीन और निर्मित मकान और दुकानों को मलबे में मिला दिया गया। इसके साथ ही 100 मकानों के निर्माण को लेकर की गई चारदीवारी को भी तोड़ा गया।


डीटीपीई मनीष यादव के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे फर्रुखनगर में पहुंच गया। उन्हें फर्रुखनगर गांव में 27 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से 27 कॉलोनियां विकसित होती मिलीं। इनमें 4 निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया। 73 मकानों के निर्माण को लेकर बनाई गई चारदीवारी को भी मलबे में मिला दि या गया। यहां बने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को भी जमींदोज कर दिया। इसके अलावा तीन निर्मित दुकानें भी तोड़ी गईं।

Delhi-NCR में इन कॉलोनियों में चलेगा बुलडोजर, गिराए जाएंगे 5000 से ज्यादा निर्माण


NCR के भूमाफिया हो जाएं सावधान! गुरुग्राम में 15 अवैध कॉलोनियां काटने वाले 100 लोगों पर FIR दर्ज
इस दौरान करीब 1400 मीटर लंबी सड़क को उखाड़ दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव सुल्तानपुर में पहुंच गया। यहां करीब 11 एकड़ में 3 कॉलोनियां काटी जा रही थीं। इसमें 2 निर्माणाधीन मकान, 16 चारदीवारी को मलबे में मिलाया गया। 400 मीटर लंबी सड़क को उखाड़ दिया। गांव मुबारिकपुर में करीब 17 एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनियों पर बुल्डोजर चला। इस गांव में 3 कॉलोनियां काटी जा रही थीं।


 

News Hub