home page

bullet train top speed : हवा से भी तेज़ दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानिए टॉप स्पीड

देश भर के लोग Bullet Train के लिए उत्साहित है . आये दिन इस सुपर फ़ास्ट ट्रेन को लेकर कोई न कोई अपडेट सामने आती रहती है  | आज भी इस ट्रेन की स्पीड को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है | रेलवे ने बताया है की ये इतनी स्पीड से दौड़ेगी की 12 घंटे में पूरा होने वाला सफर सिर्फ साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा | आइये जानते हैं इस ट्रेन की स्पीड के बारे में 
 | 
ट्रेन

HR Breaking News, New Delhi : देश में जल्दी ही बुलेट ट्रेन चलने वाली है और इसके बाद रेलवे का सफर और भी बेहतर और फ़ास्ट हो जायेगा| रेलवे इस bullet train project पर काफी तेज़ी से काम कर रहा है और उम्मीद की जा रही है की साल 2026 में अहमदाबाद-मुंबई रूट (ahmedabad to mumbai bulet train) पर बुलेट ट्रेन शुरू हो सकती है | इसके बाद दोनों शहरों की 12 घंटे की दूरी घटकर करीब साढ़े तीन घंटा रह जाएगी.  एक अध‍िकारी ने बताया क‍ि देश में स्वदेशी रूप से निर्मित बुलेट ट्रेन को तैयार क‍िया जाना शुरू कर दिया है. बुलेट ट्रेन 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की गति को पार करने में सक्षम है.

CSD : आर्मी कैंटिन में क्यों मिलता है इतना सस्ता सामान, जानिए खरीदने की लिमिट और नियम

बुलेट ट्रेन (bullet train news) को वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर व‍िकस‍ित क‍िया गया है और यह 220 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार तक पहुंचने में सक्षम है. आने वाले समय में यह ट्रेन भारतीय रेलवे की किसी भी मौजूदा ट्रेन की गति को पार कर जाएगी. बताया गया क‍ि बुलेट ट्रेन के कोच को चेन्‍नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (Integral Coach Factory) डिजाइन कर रही है. इसमें घरेलू तकनीक और निर्माण को शामिल किया जाएगा. मुंबई- अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्‍ट (Mumbai-Ahmedabad High-Speed ​​Rail Project) के ल‍िए जपान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने पिलर के काम और भूमि अधिग्रहण को पूरा कर लिया है.

320KM होगी टॉप स्पीड (top speed of bullet train) 
बुलेट ट्रेनों में जापान की तकनीक का यूज क‍िया जाएगा. विशेष रूप से अहमदाबाद से मुंबई रूट के ल‍िए शिंकानसेन E5 सीरीज, जो 320 किमी प्रति घंटा की गति तक पहुंचने में सक्षम है. भारतीय रेलवे की तरफ से भी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर फोकस क‍िया गया है. प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेनें (vande bharat train) मौजूदा बुलेट ट्रेनों की तुलना में और बेहतर प्रदर्शन करेंगी. देश में तैयार होने वाली बुलेट ट्रेन को नॉर्थ, साउथ और ईस्‍ट कॉर‍िडोर पर संचाल‍ित क‍िया जाएगा. इन ट्रेनों में ज्‍यादा स्वदेशी तकनीक और निर्माण का उपयोग किया जाएगा.

PF खातधारकों के लिए जरूरी खबर, EPFO ने पैसे निकालने के नियमों में किया बड़ा बदलाव


JICA की तरफ से दी जा रही व‍ित्‍तीय सहायता
यह पहल जापान की मदद से विकसित होने वाले वेस्‍ट कॉर‍िडोर जैसी होगी. जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्‍ट के ल‍िए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है. वहीं राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (NHSRCL) इसके काम के पूरा होने में देखरेख कर रहा है. NHSRCL ने जनवरी में 300 किमी का पिलर कार्य पूरा करने और पूरे 508 किमी के लिए भूमि अधिग्रहण को अंतिम रूप देने की घोषणा की है.