home page

Chanakya ki neeti : हमेशा अधूरी रह जाती है ऐसी महिलाओं की इच्छाएं, जीवन में रह जाती है पीछे

chanakya neeti :आज से सैंकड़ों साल पहले आचार्य चाणक्य ने हमे जीवन के बारे में जो ज्ञान दिया था वो आज भी एक दम सटीक साबित होता है | आचार्य ने महिलाओं के संबंध में बताया है की ऐसी महिलाओं की इच्छाएं हमेशा अधूरी रह जाती है और ये महिलाएं जीवन में पीची रह जाती है | आइये जानते हैं इनके बारे में

 | 
ftgyjuyujy

HR Breaking News, New Delhi : आचार्य चाणक्य (chanakya neeti in hindi) को एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ माना जाता है। नीति शास्त्र में बताई गई नीतियों का लाभ सामान्य जीवन में भी उठाया जा सकता है। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य महिला की उन गलतियों के बारे में बात करते हैं जो आमतौर पर वह अपने जीवनकाल में करती है और बाद में पछताती हैं। इसके अलावा भी उन्होंने महिलाओं से संबंधित कई अन्य बातें भी कही हैं

Extramarital affair : इश्क में पागल महिला पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी संग हुई नो दो ग्यारह, फिर लवर ने खेला खेल

पुरुष पर स्त्री की निर्भरता
आचार्य चाणक्य (chanakya neeti in hindi) कहते हैं कि परिवार की स्त्री या पत्नी को पुरुष के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। कई शास्त्रों में यह भी सलाह दी गई है कि स्त्री को किसी और के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से उसका अपना अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है और उसकी सारी इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं।

तमाम क्षमताओं के बावजूद ऐसी महिलाएं कभी भी उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिसकी वे हकदार होती हैं। दरअसल आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को शिक्षित और मजबूत बनाएं। इसे आत्मनिर्भर बनाएं। जब वह खुद पैसा कमाएगा तो उसे किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

इन महिलाओं की इच्छा रहती है हमेशा अधूरी
आचार्य चाणक्य (chanakya neeti news) के अनुसार जो महिलाएं जीवन में पुरुषों पर निर्भर रहती हैं उनकी इच्छाएं हमेशा अधूरी रहती हैं। पुरुषों पर निर्भर रहने से वे हर इच्छा को उस पुरुष से ही जोड़ने लगती हैं। उन्हें अपनी हर कामना के पूर्ण होने के लिए भी पुरुष की रज़ामंदी पर निर्भर होना पड़ता है। इसलिए आत्मनिर्भर स्त्री ही जीवन में अपनी सभी इच्छाओं को पूर्ण करने में सक्षम हो पाती हैं।

Extramarital affair : रात के 2:00 बजे प्रेमी संग भागी महिला, पति बोला पहले भी भाग चुकी है, अब नहीं रखूंगा


परिवार की अत्याधिक चिंता में लगी हुई स्त्री
चाणक्य (chanakya neeti in hindi) बताते हैं कि परिवार की अत्यधिक सेवा में लगी हुई स्त्री भी अपनी इच्छाओं को पूरा करने में असक्षम रहती है। वे परिवार की बेहतरी के लिए ही अपना सब कुछ समर्पण कर देती हैं, इसलिए स्वयं की इच्छाओं के लिए कुछ नहीं बचा पाती हैं। स्त्री को परिवार की सेवा के आलावा स्वयं की इच्छाओं के लिए भी समय निकालना चाहिए।


ऐसी महिलाएं करती हैं अपनी इच्छाओं को पूरा
आचार्य चाणक्य के अनुसार शिक्षित और मज़बूत महिला ही अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सफ़ल हो पाती हैं। खुद से धन कमाने वाली महिला आत्मनिर्भर होती है और अपनी ज़रूरतों और रुचियों को पूरा कर सकती हैं।