home page

Chanakya Niti : ऐसी लड़की से कभी न करें शादी, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

Chanakya Niti : जीवन में शादी एक बार ही होती है। शादी करने से पहले पार्टनर के बारे में जान बहुत जरुरी है। अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि ऐसी लड़कियों से कभी शादी नहीं करनी चाहिए। 
 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। शादी के लिए एक अच्छी लड़की खोजना आसान नहीं है। आज के समय में ज्यादातर लड़के सुंदरता को देखकर लड़की से शादी के लिए राजी हो जाते हैं। और कुछ समय बाद उन्हें ये ज्ञान होता है, कि उन्होंने शादी करके कितनी बड़ी भूल कर दी है। वहीं, कभी खुद घर वाले दहेज के लालच में बिना जांचे परखे अपने बेटे की शादी किसी भी लड़की से करा देते हैं। फिर बाद में घर में रोज रोज के झगड़े से परेशान रहते हैं।


ऐसे में यदि आप अपने परिवार में ऐसी स्त्री को बहू के रूप में लाने से बचना चाहते हैं, तो शादी के लिए लड़की का चुनाव करते समय चाणक्य नीति में बताई कुछ बातों को जरूर सुनिश्चित कर लें। इन्हें आप नीचे इस लेख में जान सकते हैं। चाणक्य नीति भारत के महान अर्थशास्त्री और दार्शनिक आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई है। आज भी सैकड़ों साल पहले इसमें बताई गई बातें वर्तमान के समय और परिस्थिति के लिए बिल्कुल सटीक है। इसकी मदद से व्यक्ति अपने निजी जीवन की हर परेशानी से आसानी से बाहर निकल सकता है।


अच्छे संस्कार और गुण न होना


चाणक्य नीति में ऐसी लड़की से शादी नहीं करने की नसीहत दी गई है, जो समान कुल की न हो या नीच कुल की हो। क्योंकि ऐसी लड़कियों में संस्कार का स्तर भी उसी प्रकार कम ही होता है। यह चीज उसके उठने-बैठने, बोलने और बात करने में ही झलक जाता है। जब इसे नजरअंदाज करके शादी की जाती है, तो घर में कलह क्लेष की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती है।


धर्म-कर्म में विश्वास न करने वाली


जिस लड़की का अपने धर्म-कर्म पर विश्वास हो ऐसी लड़की जीवनसाथी बनने के लिए सबसे अच्छी होती है। जिन लड़कियों में अपने धर्म और कर्म को लेकर ज्ञान नहीं होता है, ऐसी लड़कियां अक्सर घर को तोड़ने का काम करती हैं। यह अपने परिवारों वालों से ज्यादा उन लोगों की प्रिय होती हैं, जो इन्हें खुश करने के लिए झूठी तारीफ करते हैं।


गुस्सैल मिजाज की लड़की


आचार्य चाणक्य शादी के लिए ऐसी लड़की को चुनने की सलाह देते हैं, जो शांत स्वभाव की हो, जिसे बात-बात पर गुस्सा न आता हो। क्योंकि गुस्सैल मिजाज की लड़कियों का खुद के बोलने पर कोई कंट्रोल नहीं होता है। जिसके कारण घर में रिश्ते बिखरने लगते हैं। उसका यह स्वभाव पति-पत्नी के बीच में भी दरार लाने का काम करता है।
 

प्रेशर में शादी करने वाली लड़की


ऐसी लड़की से कभी शादी न करें जो खुद शादी के लिए तैयार नहीं है। बस माता-पिता के प्रेशर में आकर शादी के लिए तैयार हुई है। क्योंकि ऐसी लड़कियों का कोई भरोसा नहीं होता है, कि वह कब क्या कर दें। उनसे घर और रिश्ते संभालने की उम्मीद रखना बहुत जोखिम भरा होता है। वह कभी किसी का सम्मान नहीं करती हैं।